Vivo Y17 में कितना दम? पहली नज़र में

हमने Vivo Y17 फोन के साथ कुछ समय बिताया है, आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Vivo Y17 में कितना दम? पहली नज़र में

Vivo Y17 में कितना दम? पहली नज़र में

ख़ास बातें
  • Vivo Y17 में है 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज
  • Vivo Y17 में है मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर
  • 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है वीवो वाई17 में
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) लगातार भारतीय मार्केट में अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में स्मार्टफोन उतार रही है। वीवो ब्रांड का लेटेस्ट स्मार्टफोन है Vivo Y17। वीवो वाई17 में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर और 128 जीबी स्टोरेज है। Vivo Y17 में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, दावा किया गया है कि यह बेहतर बैटरी लाइफ के साथ आती है। अन्य स्मार्टफोन निर्माताओं की तरह वीवो ने भी Vivo Y17 के लिए फ्लैशी कलर्स का इस्तेमाल किया है। भारत में वीवो वाई17 की कीमत 17,990 रुपये है। क्या इस दाम में यह अन्य स्मार्टफोन से मुकाबल कर पाएगा? हमने फोन के साथ कुछ समय बिताया है, आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Vivo Y17 स्मार्टफोन को बनाने में प्लास्टिक का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन के दो कलर वेरिएंट हैं- मिनरल ब्लू और पर्पल। हमारे पास इसका मिनरल ब्लू वेरिएंट है जिसके बैक पैनल पर ग्रेडिएंट फिनिश है। पहली झलक में फोन के पिछला हिस्से को देखने से ऐसा लगता है कि यह ग्लास का बना है लेकिन इसे प्लास्टिक से बनाया गया है। फोन के पिछले हिस्से में उंगलियों के निशान आसानी से पड़ जाते हैं।

पहले ऐसा देखा गया है कि ग्लॉसी प्लास्टिक बॉडी होने की वज़ह से बॉडी पर बारीक स्क्रेच पड़ जाते हैं, ऐसे में अब देखने वाली बात यह होगी कि वीवो वाई17 को रिव्यू करते समय भी ऐसी समस्या आती है या नहीं। रिटेल बॉक्स में आपको एक केस मिलेगा जो ऐसी स्थिति में आपकी मदद करेगा।

Vivo Y17 में 6.32 इंच एचडी+ (720×1544 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.3:9 है। फोन के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच भी है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89 प्रतिशत है। इसके व्यूइंग एंगल अच्छे हैं। इस प्राइस सेगमेंट में अन्य स्मार्टफोन जैसे कि रेडमी नोट 7 प्रो (Redmi Note 7 Pro) रिव्यू और ओप्पो के1 (Oppo K1) रिव्यू फुल-एचडी+ डिस्प्ले पैनल के साथ आते हैं।
 
vivo

डिस्प्ले के साइड में पतले बेजल हैं तो वहीं फोन के निचले हिस्से में बॉर्डर थोड़ा मोटा है। ईयरपीस को फ्रेम में जगह मिली है। फोन के दाहिनी ओर पावर और वॉल्यूम बटन तो वहीं फोन के बायीं ओर सिम ट्रे स्लॉट है। हमने पाया कि बटन को सही से प्लेस किया गया है, हाथ भी आसानी से पहुंच जाता है। फ्रेम थोड़ा घुमावदार है जिस वज़ह से फोन को हाथ में पकड़ने आरामदायक रहा।

3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, प्राइमरी माइक्रोफोन और लाउडस्पीकर ग्रिल को फोन के निचले हिस्से में जगह मिली है। इस प्राइस सेगमेंट में अन्य स्मार्टफोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस हैं, ऐसे में माइक्रो यूएसबी पोर्ट से आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। Vivo Y17 के बैक पैनल पर एआई आधारित ट्रिपल कैमरा सेटअप है।

Vivo Y17 के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है, 8 मेगापिक्सला का सुपर वाइड एंगल कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। इसके अलावा अपर्चर एफ/2.4 वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है।

कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले हिस्से पर है, सेंसर तक हाथ आसानी से पहुंच जाता है। हमने पाया कि स्कैनर तेजी से स्कैन कर फोन को अनलॉक कर देता है। Vivo Y17 में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है लेकिन हम इसे अपने रिव्यू में टेस्ट करेंगे। वीवो ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर। इस प्राइस सेगमेंट में अन्य स्मार्टफोन पावरफुल प्रोसेसर से लैस हैं।

Vivo Y17 का केवल 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उतारा गया है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। डुअल-सिम (नैनो) के साथ यह फोन दोनों स्लॉट पर 4जी और वीओएलटीई सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस, एफएम रेडियो और ग्लोनॉस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो बेहतर बैटरी लाइफ के साथ आती है। रिटेल बॉक्स में आपको 18 वाट का फास्ट चार्जर मिलेगा जिसकी मदद से बैटरी तेजी से चार्ज हो जाएगी। Vivo Y17 एंड्रॉयड पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। फनटच का नया वर्जन में ऐप ड्रावर नहीं है ऐसे में सभी ऐप्स होम स्क्रीन पर ही उपलब्ध हैं। हम अपने रिव्यू में आपको Vivo Y17 की परफॉर्मेंस, बैटरी क्षमता और कैमरा के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराएंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great battery life
  • Looks good
  • Lots of storage space
  • Useful features in Funtouch OS
  • कमियां
  • Weak processor
  • Average display quality
  • Mediocre photo and video quality
डिस्प्ले6.35 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी35
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1544 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo, Vivo Y17, Vivo Y17 First Impressions
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 7000mAh बैटरी वाला Infinix XPAD 30E टैबलेट AI लर्निंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. JioHome का क्रिकेट ऑफर, हाई क्वालिटी में देखें ICC T20 वर्ल्ड कप, साथ में 1457 रुपये के फायदे बिलकुल फ्री
  3. Infinix Note Edge 5G vs Poco M8 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. 9,154 रुपये सस्ता मिल रहा Xiaomi का 6200mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  5. भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को मिलेगा मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड
  6. Vivo X300 FE में मिल सकते हैं RAM और स्टोरेज के 2 वेरिएंट
  7. Pixel 10a भारत में लॉन्च: 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाले फोन को 7 साल तक मिलेंगे OS अपडेट्स! जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy S26 के लॉन्च से पहले धमाका! प्री-रिजर्वेशन के साथ Rs 50 हजार तक जीतने का मौका
  9. अब AI से बातचीत करके बनेगा ट्रिप प्लान, MakeMyTrip और OpenAI ने मिलाया हाथ
  10. Tecno Camon 50, Camon 50 Pro लॉन्च हुए 50MP कैमरा, 6150mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »