Vivo Y15 (2019) का दाम हुआ कम, Vivo Y17 भी बिकेगा सस्ते में

Vivo Y15 (2019) को अब 12,990 रुपये में बेचा जाएगा और वीवो वाई17 की बिक्री अब 14,990 रुपये में होगी। दोनों ही वीवो स्मार्टफोन तीन रियर कैमरे से लैस हैं।

Vivo Y15 (2019) का दाम हुआ कम, Vivo Y17 भी बिकेगा सस्ते में

Vivo Y17 में है 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

ख़ास बातें
  • वीवो वाई15 (2019) एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित फनएच ओएस 9 पर चलता है
  • Vivo Y15 (2019) स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है
  • 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है Vivo Y17 में
विज्ञापन
Vivo Y15 (2019) या Vivo Y17 स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी है। दोनों ही वीवो स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती हुई है। वीवो ने शनिवार को गैजेट्स 360 को जानकारी दी कि दोनों हैंडसेट अपनी मौज़ूदा कीमतों से 1,000 रुपये सस्ते में बिकेंगे। वीवो वाई15 (2019) को भारत में इस साल मई महीने में लॉन्च किया गया था। वहीं, वीवो वाई17 को अप्रैल महीने में रिलीज किया गया था। वीवो वाई15 (2019) और वीवो वाई17 हैंडसेट तीन रियर कैमरे, 5,000 एमएएच बैटरी और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आते हैं।
 

Vivo Y15 (2019) price in India, availability

वीवो वी15 (2019) को अब 12,990 रुपये में बेचा जाएगा। इस फोन का एक मात्र वेरिएंट 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इसके दो कलर वेरिएंट हैं- एक्वा ब्लू और बर्गंडी रेड। हैंडसेट नई कीमत में फ्लिपकार्ट, अमेज़न इंडिया, पेटीएम, टाटा क्लिक और वीवो इंडिया स्टोर पर उपलब्ध है। मुंबई के नामी रिटेलर मनीष खत्री ने जानकारी दी है कि यह कटौती ऑफलाइन मार्केट के लिए भी है।
 

Vivo Y17 price in India, availability

वीवो वाई17 को अब 14,990 रुपये में बेचा जाएगा। पहले इसकी कीमत 15,990 रुपये थी। मई महीने भी इसकी कीमत कम हुई थी। कंपनी ने उस वक्त हैंडसेट को 17,990 रुपये के बजाय 15,990 रुपये में बेचने का फैसला किया था। वाई17 को नई कीमत में अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल और वीवो ई-स्टोर से खरीदा जा सकता है।
 

Vivo Y15 (2019) स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वाला वीवो वाई15 (2019) एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित फनएच ओएस 9 पर चलता है। फोन में 6.35 इंच का एचडी+ (720x1544 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा या नहीं।

अब बात कैमरा सेटअप की। वीवो वाई15 (2019) स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल (एफ/ 2.2 अपर्चर) का प्राइमरी कैमरा, वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वीवो वाई15 (2019) में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है।

फोन के पिछले हिस्से पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और जीपीएस/ए-जीपीएस सपोर्ट शामिल है। रिटेल बॉक्स में प्रोटेक्टिव केस भी मिलेगा।
 

Vivo Y17 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वाला वीवो वाई17 एंड्रॉयड पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। इसमें 6.32 इंच एचडी+ (720×1544 पिक्सल) हेलो फुलव्यू डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.3:9 है। फोन के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच भी है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए वीवो ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है।

अब बात वीवो वाई17 के कैमरा सेटअप की। फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है, 8 मेगापिक्सला का सुपर वाइड एंगल कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। इसके अलावा अपर्चर एफ/2.4 वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है।

वीवो वाई17 का 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उतारा गया है। कनेक्टिविटी के लिए 4 जी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई (2.4+5.0 गीगाहर्ट्ज़), जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी 2.0 पोर्ट दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो डुअल इंज़न फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 159.43×76.77×8.92 मिलीमीटर और वज़न 190.5 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great battery life
  • Looks good
  • Lots of storage space
  • Useful features in Funtouch OS
  • कमियां
  • Weak processor
  • Average display quality
  • Mediocre photo and video quality
डिस्प्ले6.35 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी35
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1544 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.35 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1544 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  2. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  3. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  4. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  6. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  7. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  8. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  9. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  10. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »