Vivo Xplay7 होगा 10 जीबी रैम वाला स्मार्टफोनः रिपोर्ट

स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो वीवो हमेशा ही दो कदम आगे रहने के लिए जानी जाती रही है। एक ताजा लीक से पता चला है कि कंपनी के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 10 जीबी रैम दिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो किसी स्मार्टफोन में पहली बार 10 जीबी रैम दिया जाएगा।

Vivo Xplay7 होगा 10 जीबी रैम वाला स्मार्टफोनः रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • लीक से स्मार्टफोन में 10 जीबी रैम होने का खुलासा होता है
  • आने वाले फोन में 512 जीबी स्टोरेज होने की उम्मीद है
  • इसके अलावा हैंडसेट में 4के डिस्प्ले व डुअल कैमरे होने की उम्मीद है
विज्ञापन
स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो वीवो हमेशा ही दो कदम आगे रहने के लिए जानी जाती रही है। एक ताजा लीक से पता चला है कि कंपनी के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 10 जीबी रैम दिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो किसी स्मार्टफोन में पहली बार 10 जीबी रैम दिया जाएगा। इसके अलावा Vivo Xplay7 में 4के ओलेड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 512 जीबी स्टोरेज और एक अंडरडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

जैसा कि हमने बताया कि चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर आने वाले एक्सप्ले7 के लीक से जुड़ी जानकारी पोस्ट की गई है। बीबीके के स्वामित्व वाली चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने 2016 में वीवो एक्सप्ले6 लॉन्च किया था। अगर ये शुरुआती रिपोर्ट सच साबित होती हैं तो स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ से हमें 2018 में सबसे बेहतर फोन देखने को मिलेगा।
 
vivo

वीवो एक्स20 प्लस यूडी हाल ही में लॉन्च किया गया और यह अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाला पहला फोन है। ऑनलाइन लीक हुईं तस्वीरों के मुताबिक, एक्सप्ले7 में सिनेप्टिक्स का बनाया हुआ फिंगरप्रिंट रिकग्निशन टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ, वीवो का यह एकमात्र आने वाला फोन होगा जिसमें क्वालकॉम का फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया जाएगा।

कैमरे की बात करें तो, लीक से खुलासा होता है कि वीवो एक्सप्ले7 में 4एक्स ऑप्टिकल ज़ूम के साथ एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा इस फोन में 92.9 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ एक 4के ओलेड डिस्प्ले होने की ख़बरें हैं। फोन को 10 जीबी रैम के साथ 256 जीबी व 512 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन निर्माता जहां पिछले कुछ सालों से लगातार नए स्पेसिफिकेशन दे रहे हैं। और दोहरी संख्या में रैम क्षमता के साथ आने वाला यह पहला फोन होगा। अभी इस हैंडसेट की कीमत व उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन आने वाले हफ्तों में इसे 500 डॉलर  (करीब 31,800 रुपये) की कीमत में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »