Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा

पिछले महीने चीन में Vivo X500 सीरीज को पेश किया था। इस सीरीज में तीन मॉडल - Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हैं। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है

Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा

पिछले महीने Vivo X500 सीरीज को पेश किया गया था

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 1/1.2 सेंसर के साथ 200 MP का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है
  • Vivo X500 Ultra में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिल सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच LTPO BOE डिस्प्ले हो सकता है
विज्ञापन

स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Vivo ने हाल ही में Vivo X500 को पेश किया था। इस सीरीज में तीन मॉडल - Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हैं। Vivo की इस सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जोड़ने की योजना है। Vivo X500 Ultra के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Vivo X500 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में 1/1.2 सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इससे पहले इस टिप्सटर ने दावा किया था कि इस स्मार्टफोन के 200 मेगापिक्सल के कैमरा के लिए 1/1.12 इंच, 1/1.3 इंच और 1/1.4 इंच सेंसर्स की टेस्टिंग की जा रही है। इसकी तुलना में Vivo X300 Ultra में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 1/1.4 सेंसर के साथ है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Vivo X300 Ultra की 6,600 mAh बैटरी 100 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

हाल ही में Vivo के वाइस प्रेसिडेंट, Huang Tao ने पुष्टि की थी कि इस स्मार्टफोन को अगले वर्ष अप्रैल तक लॉन्च किया जा सकता है। उन्होंने कहा था कि आगामी स्मार्टफोन की इमेजिंग कैपेबिलिटीज Vivo X500 Pro Max से बेहतर होंगी। Vivo X500 Pro Max की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

Vivo X500 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया जा सकता है। Vivo X500 सीरीज में इस चिपसेट का इस्तेमाल करने वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा। इस चिपसेट में 5 GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड वाले दो प्राइम कोर्स हैं। इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच LTPO BOE डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Vivo X500 Ultra में थिन बेजेल्स और राउंडेड कॉर्नर्स हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  6. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  7. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  8. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »