Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek का आगामी Dimensity 9600 Pro दिया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Vivo X500 Pro में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अगस्त 2026 18:44 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X500 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 90 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है
  • Vivo X500 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं

यह एक सांकेतिक इमेज है

स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Vivo की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X500 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज के Vivo X500 Pro Max में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 Pro दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) की वेबसाइट पर Vivo X500 Pro Max की मॉडल नंबर - V2602DA के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में 5G कनेक्टिविटी है। इसमें 90 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया था कि Vivo X500 Pro Max की एक नए इमेजिंग सिस्टम के साथ टेस्टिंग की जा रही है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LOFIC प्राइमरी कैमरा हो सकता है। Vivo X500 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 85 mm की फोकल लेंथ के साथ दिया जा सकता है। यह कैमरा हाई-क्वालिटी टेलीफोटो मैक्रो फोटोग्राफी को सपोर्ट करेगा। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek का आगामी Dimensity 9600 Pro दिया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Vivo X500 Pro में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट हो सकता है। इस कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन में 6.37 इंच डिस्प्ले मिल सकता  है। Vivo X500 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी हो सकता है। Vivo X500 Pro में 7,000 mAh से अधिक की बैटरी मिल सकती है। भारत में पिछले वर्ष दिसंबर में लॉन्च किए गए Vivo X300 Pro की यह जगह ले सकता है। 

Vivo X300 Pro में 6.78 इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है। Vivo X300 Pro की 6,510mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का JN1 अल्ट्रावाइड कैमरा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.