Vivo X500 Pro Max

Vivo X500 Pro Max - ख़बरें

  • Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का हाई रिजॉल्यूशन पेरिस्कोप कैमरा
    Vivo X500 Pro Max की एक नए इमेजिंग सिस्टम के साथ टेस्टिंग की जा रही है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LOFIC प्राइमरी कैमरा हो सकता है। Vivo X500 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 85 mm की फोकल लेंथ के साथ दिया जा सकता है। यह कैमरा हाई-क्वालिटी टेलीफोटो मैक्रो फोटोग्राफी को सपोर्ट करेगा। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है।
  • Vivo X500, Xiaomi 18 सीरीज में मिलेंगे सबसे धांसू प्रोसेसर, लॉन्च से पहले खुलासा!
    Xiaomi और Vivo के अपकमिंग स्मार्टफोन्स लेटेस्ट चिपसेट से लैस होकर आ सकते हैं। Xiaomi 18 और Vivo X500 सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। Xiaomi 18 सीरीज में क्वालकॉम का लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 6 आने की बात कही गई है जबकि Vivo X500 सीरीज में लेटेस्ट MediaTek चिपसेट होगा।
  • Vivo X500 Pro में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
    इस स्मार्टफोन के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप म्ं ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें LOFIC टेक्नोलॉजी के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होने की कम संभावना है। Vivo X500 Pro Max में यह कैमरा दिया जा सकता है।
  • Vivo X500 में मिल सकती है बड़ी स्क्रीन, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
    इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.59 इंच डिस्प्ले हो सकता है। Vivo X500 में 6.31 इंच और Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। इसकी तुलना में Vivo X300 में 6.31 इंच 1.5K AMOLED टचस्क्रीन दी गई है। Vivo X300 Pro में 6.78 इंच का डिस्प्ले है। Vivo X500 में जल्द पेश किया जाने वाला MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट दिया जा सकता है।
  • Vivo X500 Pro Max होगा 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
    Vivo X500 सीरीज इस साल के आखिर में आने की उम्मीद है, जिस पर वर्तमान में काम चल रहा है। टिपस्टर स्मार्ट पिकाचू की वीबो पोस्ट के अनुसार, आगामी Vivo X500 लाइनअप दो अलग-अलग डिस्प्ले साइज जैसे कि 6.4 इंच और 6.9 इंच में आ सकती है। इसमें महंगा मॉडल Vivo X500 Pro Max होगा जो कि LOFIC (लैटरल ओवरफ्लो इंटीग्रेशन कैपेसिटर) टेक्नोलॉजी से लैस 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ टेस्ट किया जा रहा है।
  • Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
    Vivo अपनी आगामी Vivo X500 सीरीज पर काम कर रहा है। इस सीरीज में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max मॉडल शामिल होंगे। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की एक पोस्ट में Vivo X500 सीरीज के डिस्प्ले साइज के बारे में पता चला है। पोस्ट में मॉडल के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि इस लाइनअप में 1.5K रेजोल्यूशन वाली 6.37 इंच की LTPO फ्लैट डिस्प्ले वाला एक मॉडल होगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »