Vivo X300 सीरीज अगले महीने होगी भारत में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का कैमरा

कंपनी ने भारत में Vivo X300 सीरीज को 2 दिसंबर को लॉन्च करने की जानकारी दी है। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर 3 nm MediaTek Dimensity 9500 दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 नवंबर 2025 17:14 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Vivo X300 और X300 Pro शामिल हो सकते हैं
  • भारत में Vivo X300 सीरीज को 2 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • इन स्मार्टफोन्स में Zeiss ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट मिलेगी

हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर ये स्मार्टफोन्स लिस्ट हुए हैं

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Vivo X300 और X300 Pro शामिल हो सकते हैं। कंपनी ने बताया है कि देश में ये स्मार्टफोन्स एक्सक्लूसिव रेड कलर में भी उपलब्ध होंगे। इन दोनों स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलेगी। 

कंपनी ने भारत में Vivo X300 सीरीज को 2 दिसंबर को लॉन्च करने की जानकारी दी है। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर 3 nm MediaTek Dimensity 9500 दिया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए टेलीफोटो एक्सटेंडर किट का भी टीजर दिया है। यह किट कैमरा ऐप में टेलीकन्वर्टर मोड के साथ कम्पैटिबल होगी। इन स्मार्टफोन्स में Zeiss ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट मिलेगी। पिछले महीने Vivo X300 सीरीज को चीन में पेश किया गया था। इसके बाद यह सीरीज चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च हुई थी। 

Advertisement

हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर ये स्मार्टफोन्स लिस्ट हुए हैं। Vivo X300 और Vivo X300 Pro के स्पेसिफिकेशंस इनके इंटरनेशनल वेरिएंट्स के समान हो सकते हैं। इस सीरीज के Vivo X300 Pro में 6.78 इंच 1.5K (2,800 × 1,216 पिक्सल्स) BOE Q10+ LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 का इस्तेमाल किया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 कैमरा है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस स्मार्टफोन की 6,510 mAh की बैटरू 90 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में Vivo X300 Pro के समान प्रोसेसर है। Vivo X300 Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का Samsung HPB प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-602 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 6,040 mAh की बैटरी दी गई है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  2. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  10. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.