Vivo X300 में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, Geekbench पर लिस्टिंग

Vivo X300 का एक वेरिएंट चाइनीज सैटेलाइट नेवेगिशन सिस्टम BeiDou की सैटेलाइट मैसेजिंग सर्विस को सपोर्ट कर सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 सितंबर 2025 16:02 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Vivo X300 और X300 Pro शामिल हो सकते हैं
  • Vivo X300 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Vivo X200 सीरीज की तरह Zeiss ट्यून्ड कैमरा मिल सकते हैं

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo की X300 सीरीज को अगले महीने चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में Vivo X300 और X300 Pro शामिल हो सकते हैं। Vivo X300 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा हो सकता है। 

बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Vivo के एक नए स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - Vivo V2515 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Vivo X300 का इंटरनेशनल वेरिएंट हो सकता है। इसे सिंगल कोर टेस्ट में 3,177 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 9,701 प्वाइंट मिले हैं। इस लिस्टिंग में यह स्मार्टफोन 15 GB के RAM के साथ है। इसमें ऑक्टाकोर चिपसेट होने का संकेत मिल रहा है। इसके प्राइम CPU कोर और क्लॉक स्पीड से इसके MediaTek Dimensity 9500 होने का पता चला है। इस चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाले यह शुरुआती स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है। 

Advertisement

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Vivo X200 सीरीज की तरह Zeiss ट्यून्ड कैमरा मिल सकते हैं। Vivo X300 का एक वेरिएंट चाइनीज सैटेलाइट नेवेगिशन सिस्टम BeiDou की सैटेलाइट मैसेजिंग सर्विस को सपोर्ट कर सकता है। इसमें अधिक कॉम्पैक्ट 6.3 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है।  इस स्मार्टफोन सीरीज के Vivo X300 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 1/1.3 इंच 50 मेगापिक्सल Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा, 1/1.4 इंच 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। Vivo की X200 सीरीज में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इस सीरीज के बेस मॉडल में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और Pro मॉडल में 200 मेगापिक्सल Zeiss APO टेलीफोटो कैमरा है। 

हाल ही में कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने बताया था कि Vivo X300 Pro में 6.78 इंच फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले बहुत स्लिम बेजेल्स के साथ होगा। Vivo X200 Pro में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले था। Vivo X300 Pro में नई प्रॉपराइटरी वाइब्रेशन मोटर के साथ कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया Universal Signal Amplifier चिपसेट होगा। Vivo X300 में कॉम्पैक्ट 6.3 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही Han ने बताया था कि इस स्मार्टफोन सीरीज में 50 मेगापिक्सल के Zeiss के सपोर्ट वाले 92 डिग्री वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा ऑटोफोकस के साथ होंगे। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.