• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo X300, X300 Pro के भारत लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 16GB रैम, 200MP कैमरा जैसे मिलेंगे फीचर्स

Vivo X300, X300 Pro के भारत लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 16GB रैम, 200MP कैमरा जैसे मिलेंगे फीचर्स

दोनों ही फोन में धांसू फीचर्स कंपनी देने जा रही है। खासतौर पर कंपनी ने फोटोग्राफी पर फोकस किया है।

Vivo X300, X300 Pro के भारत लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 16GB रैम, 200MP कैमरा जैसे मिलेंगे फीचर्स

Photo Credit: Vivo

Vivo X300 और X300 Pro स्मार्टफोन्स के लॉन्च से पहले प्राइसिंग लीक हो गई है।

ख़ास बातें
  • Vivo X300 और X300 Pro स्मार्टफोन्स के लॉन्च से पहले प्राइसिंग लीक
  • Vivo X300 फोन की कीमत भारत में 75,999 रुपये से शुरू होगी
  • साथ आने वाली फोटोग्राफी किट की कीमत 19,999 रुपये होगी
विज्ञापन

Vivo X300 सीरीज के लॉन्च से पहले इसका भारत में प्राइस लीक हो गया है। सीरीज भारत में 2 दिसंबर को पेश की जा रही है। कंपनी ने इससे पहले सीरीज को चीन में पेश किया था। सीरीज में Vivo X300, X300 Pro मॉडल्स को पेश किया गया था। अब दोनों फोन लगभग उन्हीं स्पेसिफिकेशंस के साथ भारत में भी लॉन्च होने जा रहे हैं। इनके सभी फीचर्स सामने हैं लेकिन प्राइसिंग अभी तक सामने नहीं आई थी। अब लेटेस्ट लीक में स्मार्टफोन मॉडल्स का प्राइस भी सामने आ गया है। 

Vivo X300 और X300 Pro स्मार्टफोन्स के लॉन्च से पहले प्राइसिंग लीक हो गई है। दोनों ही फोन में धांसू फीचर्स कंपनी देने जा रही है। खासतौर पर कंपनी ने फोटोग्राफी पर फोकस किया है। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने इनकी प्राइसिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से टिप्स्टर ने बताया है कि Vivo X300 फोन की कीमत भारत में 75,999 रुपये से शुरू होगी जिसमें इसका 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज मॉडल आएगा। वहीं, इसके 12 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 81,999 रुपये होगी। फोन का 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज मॉडल 85,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। 

Vivo X300 Pro की भारत में कीमत का खुलासा भी टिप्स्टर ने किया है। Vivo X300 Pro का सिंगल वेरिएंट ही यहां उपलब्ध होगा। टिप्स्टर के अनुसार, Vivo X300 Pro के सिंगल 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,09,999 रुपये होगी। टिप्स्टर का कहना है कि फोन के साथ आने वाली फोटोग्राफी किट की कीमत 19,999 रुपये होगी जिसे अलग से खरीदना होगा। 

वहीं, चीनी मॉडल्स से तुलना करें तो इनकी भारतीय कीमत काफी ज्यादा है। चीन में फोन का 12 जीबी रैम, 256 जीबी वेरिएंट लगभग 54,700 रुपये से शुरू होता है। जबकि प्रो मॉडल करीबन 75,000 रुपये में आता है। अगर टिप्स्टर द्वारा बताई कीमतें सच साबित होती हैं तो फोन भारत में काफी महंगे दाम में बेचे जाएंगे। 

Vivo X300 Pro Specifications
Vivo X300 Pro में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है। फोन में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। यह फोन रियर में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड, और 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस से लैस होकर आता है। सेल्फी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6510mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। स्टैंडर्ड मॉडल में कंपनी ने 6040mAh की बैटरी दी है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact and premium design
  • Bright 8T LTPO AMOLED display
  • Decent Battery Life
  • Pro-grade cameras
  • Top-notch performance
  • Improved software experience
  • कमियां
  • Speakers could have been better
  • Overheating issue
डिस्प्ले6.31 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9500
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6040 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1216x2640 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid and premium hand feel
  • IP68 and IP69
  • Excellent display
  • Flagship-grade performance
  • Fantastic camera setup with telephoto extender support
  • Impressive battery performance
  • कमियां
  • Phone gets hot while running games
  • Single 512GB storage
  • Speakers are not the best in class
  • Expensive
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9500
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता6510 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »