• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo X300 सीरीज की सेल आज से शुरू, बंपर डिस्काउंट के साथ 1 साल की एक्सटेंड वारंटी और ऐसे फायदे

Vivo X300 सीरीज की सेल आज से शुरू, बंपर डिस्काउंट के साथ 1 साल की एक्सटेंड वारंटी और ऐसे फायदे

Vivo ने इस महीने की शुरुआत में भारत में Vivo X300 और Vivo X300 Pro को लॉन्च किया था और आज से ये दोनों ही फोन बिक्री के लिए बाजार में उपलब्ध हो गए हैं।

Vivo X300 सीरीज की सेल आज से शुरू, बंपर डिस्काउंट के साथ 1 साल की एक्सटेंड वारंटी और ऐसे फायदे

Photo Credit: Vivo

Vivo X300 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Vivo X300 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 75,999 रुपये है।
  • Vivo X300 Pro के 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है।
  • कई बैंक के कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है।
विज्ञापन

Vivo ने इस महीने की शुरुआत में भारत में Vivo X300 और Vivo X300 Pro को लॉन्च किया था और आज से ये दोनों ही फोन बिक्री के लिए बाजार में उपलब्ध हो गए हैं। लॉन्च ऑफर्स के तहत Vivo X300 सीरीज की खरीद पर बैंक डिस्काउंट प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहक एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई का भी लाभ उठा सकते हैं। वहीं ईयरबड्स जैसी एक्सेसरीज को सस्ते में खरीदा जा सकता है, जबकि 1 साल की एक्सटेंड वारंटी फ्री मिलती है। आइए Vivo X300 सीरीज की कीमत और उस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo X300 Price & Offers

Vivo X300 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 75,999 रुपये, 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 81,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 85,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन एलीट ब्लैक, मिस्ट ब्लू और सम्मिट रेड कलर ऑप्शन में आता है। जबकि Vivo X300 Pro के 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन ड्यूल गोल्ड और एलीट ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। Vivo X300 और Vivo X300 Pro की बिक्री आज यानी कि 10 दिसंबर से वीवो की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स साइट और अन्य प्लेटफॉर्म पर शुरू हो गई है।

लॉन्च ऑफर की बात करें तो बैंक ऑफर में एसबीआई, एचडीएफसी, कोटक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और येस बैंक कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। ग्राहक 24 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ उठा सकते हैं, जिसकी शुरुआत 3,167 रुपये प्रति माह इंस्टॉलमेंट से होती है। ग्राहक जीरो डाउन पेमेंट ऑप्शन से लाभ पा सकते हैं। अन्य लॉन्च ऑफर में ग्राहक 10% तक का वी-अपग्रेड एक्सचेंज बोनस पा कर सकते हैं। खरीदारी के साथ 1 साल की अतिरिक्त एक्सटेंडेड वारंटी फ्री मिलती है। वी-शील्ड प्रोटेक्शन प्लान पर 70% की छूट मिलती है।

Vivo TWS 3e ईयरबड्स 1,499 रुपये में खरीदे जा सकते हैं। X300 सीरीज के साथ टेलीफोटो एक्सटेंडर किट खरीदने वाले ग्राहकों को 4,000 रुपये का फ्लैट बंडल डिस्काउंट और 10% तक का अतिरिक्त इंस्टेंट कैशबैक मिलता है। एक स्पेशल ऑफर के तहत डिवाइस खरीदने वाले Jio अनलिमिटेड 5G यूजर्स 35,100 रुपये का 18 महीने का Google Gemini Pro प्लान फ्री पा सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »