50 मेगापिक्सल कैमरा, 6200mAh बैटरी के साथ Vivo X200T लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Vivo X200T आज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। Vivo X200T के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये है। X200T में 6200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर काम करता है।