Vivo X200s के स्पेसिफिकेशंस लीक, OLED डिस्प्ले, डाइमेंसिटी 9400+ चिप से होगा लैस

Vivo कथित तौर पर Vivo X200s पर काम कर रहा है।

Vivo X200s के स्पेसिफिकेशंस लीक, OLED डिस्प्ले, डाइमेंसिटी 9400+ चिप से होगा लैस

Photo Credit: Vivo

Vivo X200 में 6.67 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले है

ख़ास बातें
  • Vivo कथित तौर पर Vivo X200s पर काम कर रहा है।
  • Vivo X200s में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9400+ प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Vivo X200s में 6.67 इंच की 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
विज्ञापन
Vivo कथित तौर पर Vivo X200s पर काम कर रहा है, जो कि X200 Ultra के साथ अप्रैल के आसपास दस्तक देगा। चीनी टिपस्टर ने लॉन्च से पहले इसका खुलासा किया है। ब्रांड ने बीते साल अक्टूबर में ही Vivo X200 लॉन्च किया था, जिसमें 6.67 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। आइए Vivo X200s के फीचर्स और डिजाइन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo X200s में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9400+ प्रोसेसर दिया जाएगा जो कि X200 में दिए गए डाइमेंशिटी 9400 की तुलना में थोड़ा सुधार है। चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, X200s में 6.67 इंच की 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले दी जाएगी, तीनों साइड काफी नेरो बेजेल्स होंगे, जिसमें नीचे वाला थोड़ा मोटा होगा।

कैमरा आईलैंड का पूरा लुक समान ही है, लेंस रिम का डिजाइन X200 में देखे गए डिजाइन की तुलना में काफी स्लिम है। उम्मीद है कि X200s में रियर की ओर तीन कैमरे होंगे, जिनमें से एक X200 की तरह पेरिस्कोप टेलीफोटो होगा। वर्तमान में ये सभी जानकारी X200s के बारे में लीक हुई हैं और जल्द ही अन्य जानकारी भी सामने आने की उम्मीद है।


Vivo X200 Specifications


Vivo X200 में 6.67 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9400 3nm प्रोसेसर के साथ Immortalis-G925 GPU से लैस है। Vivo X200 में 12GB / 16GB LPDDR5X RAM और 256GB / 512GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। Vivo X200 में 5800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90 वायर्ड फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो X200 के रियर में f/1.57 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 कैमरा और f/2.57 अपर्चर, 3x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G SA/NSA, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस,यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी सपोर्ट शामिल हैं।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9400
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
बैटरी क्षमता5800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन2800x1260 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  3. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  4. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  5. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  6. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  8. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  9. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  10. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »