₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील

Amazon Great Indian Festival Diwali Edition सेल में Lava Bold N2 5G पर जबरदस्त डील मिल रही है।

₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील

Photo Credit: Lava

Lava Bold N2 5G में 6.75 इंच की 2.5D नॉच HD+ डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Lava Bold N2 5G अमेजन पर दिवाली सेल में सस्ता मिल रहा है।
  • Lava Bold N2 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Great Indian Festival में Lava Bold N2 5G पर बैंक ऑफर भी मिल रहा है।
विज्ञापन

Amazon पर दिवाली के मौके पर Great Indian Festival Diwali Edition सेल चल रही है। इस सेल में स्मार्टफोन्स से लेकर अन्य डिवाइसेज पर डिस्काउंट मिल रहा है। ₹12,000 के बजट में नया 5जी फोन तलाश कर रहे हैं, जिसमें बड़ी बैटरी मिले तो Lava Bold N2 5G बेहतर विकल्प हो सकता है। इस वक्त Lava के इस फोन पर जबरदस्त ऑफर मिल रहा है, जिससे कीमत और ज्यादा कम हो जाती है। Bold N2 5G में 6000mAh की बैटरी और 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Lava Bold N2 5G Price & Offers

Lava Bold N2 5G (4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट) ई-कॉमर्स साइट पर ₹12,998 में उपलब्ध हो रहा है। बैंक ऑफर में HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1250 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹11,748 हो जाएगी।

Lava Bold N2 5G Features & Specifications

Lava Bold N2 5G में 6.75 इंच की 2.5D नॉच HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन में ऑक्टा कोर UNISOC T8200  6nm प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Bold N2 5G के रियर कैमरा सेटअप 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, ओटीजी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  2. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  4. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  6. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  8. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  9. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  10. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »