Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक

Samsung ने बाजार में अपने नए ओपन ईयर डिजाइन वाले ईयरबड्स Samsung Galaxy Buds On लॉन्च किए हैं।

Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Buds On में 11.3 मिमी ट्विनबूस्ट स्पीकर हैं।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Buds On में 11.3 मिमी ट्विनबूस्ट स्पीकर दिए गए हैं।
  • Samsung Galaxy Buds On की कीमत USD 229 (लगभग ₹21,820) है।
  • Samsung Galaxy Buds On की बैटरी 38 घंटे तक चल सकती है।
विज्ञापन

Samsung ने अपने ओपन ईयर वायरलेस ऑडियो डिवाइस में विस्तार करते हुए Samsung Galaxy Buds On को लॉन्च कर दिया है। Galaxy Buds On में क्लिप ऑन फॉर्म फैक्टर डिजाइन दिया गया है। प्रत्येक ईयरबड का वजन सिर्फ 6.65 ग्राम है, जिससे इन्हें लंबे समय तक आसानी से पहनकर रखा जा सकता है। ईयरबड्स टैप बेस्ड टच कंट्रोल का सपोर्ट करते हैं। इनकी बैटरी एक बार चार्ज होकर 9.5 घंटे तक चल सकती है और चार्जिंग केस के साथ 38 घंटे तक चल सकती है। Galaxy Buds On की खूबियां कुछ इस प्रकार हैं:

Samsung Galaxy Buds On Price & Availability

Samsung Galaxy Buds On की कीमत USD 229 (लगभग ₹21,820) है। गैलेक्सी बड्स ऑन की बिक्री नवंबर से शुरू होगी। इन ईयरफोन को सिर्फ ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy Buds On Features & Specifications


Samsung Galaxy Buds On में 11.3 मिमी ट्विनबूस्ट स्पीकर दिए गए हैं। इसके अलावा डिजिटल x3 माइक्रोफोन दिए गए हैं। इन बड्स में 61mAh की बैटरी और चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो सिंगल चार्ज में 9.5 घंटे म्यूजिक और 5.5 घंटे टॉक टाइम मिलता है। चार्जिंग केस के साथ 38 घंटे म्यूजिक प्लेबैक और 25 घंटे टॉकटाइम मिलता है। पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग दी गई है। ये ईयरफोन एंड्रॉयड 12 या हायर वर्जन के साथ कंपैटिबल हैं। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.2 है, जिससे आसानी से वायरलेस कनेक्शन मिलता है।

Galaxy Buds On में SSC (सैमसंग सीमलेस कोडेट), SSC UHQ (सैमसंग प्रोप्रायटरी), AAC, SBC और LC3 मिलता है। ईयरबड्स एडवांस ऑडियो डिस्ट्रीब्यूशन प्रोफाइल (A2DP), ऑडियो/वीडियो रिमोट कंट्रोल प्रोफाइल (AVRCP), हैंड्स फ्री प्रोफाइल (HFP), पब्लिक ब्रॉडकास्ट प्रोफाइल (PBP) और टेलीफोनी एंड मीडिया ऑडियो प्रोफाइल (TMAP) है। इसमें वायस पिकअप यूनिट (VPU), टच, आईआर, एक्सेलेरोमीटर, जायरो और हॉल सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो ईयरबड्स की लंबाई 21.4 मिमी, चौड़ाई 24.2 मिमी, मोटाई 27.1 मिमी और वजन 6.65 ग्राम है। वहीं चार्जिंग केस की लंबाई 51 मिमी, चौड़ाई 51 मिमी, मोटाई 28.3 मिमी और वजन 41 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  2. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  3. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  4. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  5. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  6. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  8. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  10. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »