200MP कैमरा, 16GB RAM के साथ Vivo X200, X200 Pro भारत में लॉन्च, कीमत 65,999 से शुरू

Vivo ने भारतीय बाजार में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X200 और Vivo X200 Pro लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2024 14:09 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X200 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये है।
  • Vivo X200 Pro के 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 94,999 रुपये है।
  • Vivo X200 में 6.67 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Vivo X200 Pro में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने भारतीय बाजार में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X200 और Vivo X200 Pro लॉन्च कर दिए हैं। Vivo X200 में 6.67 इंच की 1.5K 120Hz LTPS डिस्प्ले दी गई है वहीं X200 Pro में 6.78 इंच की 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इन दोनों स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9400 प्रोसेसर दिया गया है। ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करते हैं। यहां हम आपको Vivo X200 और Vivo X200 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo X200, X200 Pro Price


Vivo X200 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये और 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 71,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन नेचुरल ग्रीन और कॉसमॉस ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं Vivo X200 Pro के 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 94,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन टाइटेनियम ग्रे और कॉसमॉस ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ये दोनों स्मार्टफोन वीवो इंडिया ई-स्टोर, ऑफलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart पर आज से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और बिक्री 19 दिसंबर से शुरू होगी।


Advertisement
Vivo X200, X200 Pro Specifications


Vivo X200 में 6.67 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Vivo X200 Pro में 6.78 इंच की 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल, 0.1-120Hz रिप्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। ये दोनों स्मार्टफोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9400 3nm प्रोसेसर के साथ Immortalis-G925 GPU से लैस हैं। Vivo X200 में 12GB / 16GB LPDDR5X RAM और 256GB / 512GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। X200 Pro में 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। ये दोनों एंड्रॉयड 15  पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo X200 के रियर में f/1.57 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 कैमरा और f/2.57 अपर्चर, 3x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 कैमरा दिया गया है। वहीं Vivo X200 Pro के रियर में f/1.57 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 कैमरा और f/2.67 अपर्चर, 3.7xऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का सैमसंग HP9 Zeiss APO कैमरा दिया गया है। ये दोनों ही फोन f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से लैस हैं।
Advertisement

Vivo X200 में 5800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90 वायर्ड फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Vivo X200 Pro में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड और 30W वायरलेस फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो Vivo X200 की लंबाई 160.27 मिमी, चौड़ाई 74.81 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 197 ग्राम (ब्लैक), 202 ग्राम (ग्रीन) है। X200 Pro की लंबाई 162.36 मिमी, चौड़ाई 75.95 मिमी, मोटाई 8.20 मिमी (ब्लैक)/ 8.49 मिमी (टाइटेनियम)  और वजन 223 ग्राम (ब्लैक), 228 ग्राम (टाइटेनियम) है। ये दोनों फोन IP69+IP68 रेटिंग से लैस हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस के मामले में दोनों फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G SA/NSA, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस,यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी सपोर्ट शामिल हैं।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium, familiar design
  • IP68 + IP69 ratings
  • Gorgeous and bright display
  • Terrific cameras
  • Fantastic battery life
  • Excellent pricing
  • Bad
  • Unreliable selfie camera
  • Bloatware still onboard
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.