Vivo X200 Ultra और Google Pixel 9 Pro XL दो ऐसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन हैं जो काफी अलग-अलग कस्टमर ग्रुप को टारगेट करते हैं। अगर आपको पावर, बेहतर डिस्प्ले, लम्बी बैटरी, और एडवांस्ड फोटोग्राफी चाहिए तो वीवो की तरफ जा सकते हैं। वहीं, अगर आपके लिए AI स्मार्ट फीचर्स ज्यादा मायने रखते हैं, लम्बे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट चाहिए तो गूगल पिक्सल की तरफ जा सकते हैं।
Vivo जल्द ही भारत में Vivo X200 Pro mini को पेश करने वाला है, जबकि यह फोन अक्टूबर 2024 से चीन में पहले से ही उपलब्ध है। Vivo भारत में X200 Pro Mini के बजाय Vivo X200 FE लॉन्च करेगा। यह X200 Pro Mini का मोडिफाइड वर्जन होगा, जिसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 के बजाय आगामी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400e प्रोसेसर होगा।
OnePlus 13T के हैंड्स-ऑन फोटो और ऑफिशियल टीजर से इसके स्लीक डाइमेंशन का पता चला है। जिससे पता चला है कि आगामी फोन OnePlus 13, Oppo Find X8s और Vivo X200 Pro mini के मुकाबले कैसा रहेगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि फोन की चौड़ाई सिर्फ 71.7 मिमी है। OnePlus 13T में 6.32 इंच की डिस्प्ले होगी और वजन 185 ग्राम होगा।
Vivo X200 Ultra में धांसू फोटोग्राफी फीचर का खुलासा कंपनी ने लॉन्च से पहले कर दिया है। फोन में एक नहीं, बल्कि दो इमेजिंग चिप होंगीं। इनमें एक vivo V3+ है जबकि एक नई इमेजिंग चिप VS1 भी होगी। दावा है कि फोन SLR लेवल की प्रोफेशनल फोटोग्राफी कर सकेगा। इसमें रिडिजाइन किया गया ट्रिपल फ्लैश सिस्टम भी होगा। यह फ्लैश सिस्टम अपने आप में खास है जो फोटो को और बेहतर बनाएगा।
इस सीरीज में X200 और X200 Pro को पेश किया गया है। हालांकि, कंपनी ने X200 Ultra के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite मिल सकता है। इसमें नई प्रिज्म टेक्नोलॉजी पर बेस्ड 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 2K रिजॉल्यूशन के साथ क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है।
Vivo X200 Pro Mini के भारत लॉन्च को लेकर कयास तेज हो गए हैं। Vivo X200 Pro Mini भारत में साल की दूसरी तिमाही में दस्तक दे सकता है। यानी टिप्स्टर अभिषेक यादव का अप्रैल लॉन्च का दावा यहां सच होता दिख रहा है। फोन भारत दो वेरिएंट्स में आएगा। एक वेरिएंट 12GB+256GB कंफिग्रेशन में होगा जबकि अन्य वेरिएंट 16GB+512GB कंफिग्रेशन में होगा।
Vivo X200 और X200 Pro के बाद कंपनी भारत में एक नया मॉडल Vivo X200 Pro Mini पेश कर सकती है। यह फोन अप्रैल में पेश किया जा सकता है। हालांकि अभी इसके नाम को लेकर किसी तरह की पुष्टि नहीं की जा सकती है, लेकिन कयास है कि यह Vivo X200 Pro Mini होगा। फोन चीन में Vivo X200 सीरीज के साथ ही लॉन्च किया जा चुका है।
Oppo कथित तौर पर Oppo Find X8 Mini पर काम कर रहा है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की हालिया लीक के अनुसार, Oppo Find X8 Mini में 1.5K रेजॉल्यूशन के साथ 6.31 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो कि सिर्फ चीनी बाजार में उपलब्ध Vivo X200 Mini के साइज के समान है। अफवाह यह भी है कि Find X8 Mini में कैमरा परफॉर्मेंस पर फोकस किया जाएगा।
कंपनी की इस स्मार्टफोन सीरीज में X200, X200 Pro और X200 Pro Mini शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400 दिया गया है। X100 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite हो सकता है।
Vivo ने कुछ दिन पहले अपनी X200 सीरीज को भारत में लॉन्च किया था और अब सीरीज के दोनों मॉडल्स खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। Vivo X200 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये और 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 71,999 रुपये है। वहीं Vivo X200 Pro के 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 94,999 रुपये है। दोनों स्मार्टफोन मॉडल आज से Vivo इंडिया ई-स्टोर, ऑफलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
Vivo और Oppo की लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज में दोनों ही Pro मॉडल Vivo X200 Pro और Oppo Find X8 Pro, बेहतरीन स्पेसिफिकेशंस के साथ आते हैं। दोनों ही फोन में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट दिया गया है। Vivo X200 Pro को भारत में 94,999 रुपये में लॉन्च किया गया है जिसमें इसका सिंगल 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। यह Find X8 Pro से लगभग 5000 रुपये सस्ता है।
Vivo X200 Pro की तुलना Redmi K80 Pro से हो रही है। Vivo X200 Pro के 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 94,999 रुपये और Redmi K80 Pro के 12GB RAM और 256GB वेरिएंट की कीमत 3,699 युआन (लगभग 43,000 रुपये) है। Vivo X200 Pro में 6.78 इंच की 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है। वहीं Redmi K80 Pro में 6.67 इंच की TCL M9 OLED 2K फ्लैट डिस्प्ले दी गई है।
Vivo X200 और Vivo X200 Pro भारतीय बाजार में लॉन्च हो गए हैं। Vivo X200 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये और Vivo X200 Pro के 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 94,999 रुपये है। Vivo X200 में 6.67 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले दी गई है। Vivo X200 Pro में 6.78 इंच की 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
चीनी ब्रैंड वीवो (Vivo) कल भारत में Vivo X200 सीरीज को लॉन्च कर रहा है। दो नए स्मार्टफोन Vivo X200 और X200 Pro को लॉन्च किया जाएगा। भारत में इनकी कीमत बेस मॉडल Vivo X200 के लिए 65,999 रुपये हो सकती है। यह 12GB + 256GB मॉडल के दाम होंगे। Vivo X200 के 16GB+512GB मॉडल के दाम 71,999 रुपये होने की जानकारी टिप्सटर ने दी है।
इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400 गया है। हालांकि, इस सीरीज के X200 Pro Mini को चीन में सीमित रखा जा सकता है। देश में Vivo की यूनिट ने X200 और X200 Pro का टीजर दिया था। इन स्मार्टफोन्स में Zeiss ब्रांडेड कैमरा होगा। ये Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलेंगे। कंपनी इस सीरीज में X200 Ultra को भी ला सकती है।