Vivo X200, X200 Pro की ग्लोबल लॉन्च तारीख हुई लीक, जानें किन फीचर्स से होंगे लैस

Vivo ने मलेशिया में लॉन्च के टीजर जारी करने शुरू कर दिए हैं।

Vivo X200, X200 Pro की ग्लोबल लॉन्च तारीख हुई लीक, जानें किन फीचर्स से होंगे लैस

Photo Credit: Vivo

Vivo X200 Pro में 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Vivo ग्लोबल स्तर पर Vivo X200 सीरीज को लॉन्च करने वाला है।
  • Vivo X200 सीरीज मलेशिया में 19 नवंबर को पेश होगी।
  • Vivo X200 में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
Vivo ग्लोबल स्तर पर Vivo X200 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। अब Vivo ने मलेशिया में लॉन्च के टीजर जारी करने शुरू कर दिए हैं। लेकिन, सटीक तारीख की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, टिप्सटर पारस गुगलानी ने X पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें खुलासा हुआ है कि X200 सीरीज मलेशिया में 19 नवंबर को पेश होगी। लॉन्च होने में सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं तो ऐसे में उम्मीद है कि वीवो भी जल्द ही आधिकारिक तौर पर फोन के लॉन्च की पुष्टि कर सकता है। इसके अलावा लीक से पता चला है कि वीवो 28 नवंबर को थाईलैंड में अपने नए फ्लैगशिप फोन लॉन्च करेगा। आइए Vivo X200 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo X200, X200 Pro Color Options


Vivo X200 सीरीज में तीन मॉडल Vivo X200, X200 Pro और X200 Pro mini शामिल हैं। जबकि कुछ रिपोर्ट्स से पता चला था Pro Mini को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च कर सकता है, खासकर जब से ऑफिशियल टीजर में चीन में Pro mini के लिए एक्सक्लूसिव ग्रीन कलर दिखाया गया था, जिससे यह पता चला कि Pro Mini ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध नहीं होगा। एक अन्य पोस्ट में टिपस्टर पारस गुगलानी ने इन स्मार्टफोन्स के ग्लोबल कलर्स ऑप्शन का खुलासा किया। Vivo X200 मूनलाइट व्हाइट, कोबाल्ट ब्लू और कार्बन ब्लैक के साथ कॉपर ग्रीन में पेश होगा। वहीं Vivo X200 Pro टाइटेनियम ग्रे, कार्बन ब्लैक और कोबाल्ट ब्लू में आएगा।


Vivo X200, X200 Pro Specifications


Vivo X200 में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की ब्राइटनेस है। X200 Pro में समान स्पेसिफिकेशंस के साथ थोड़ी बड़ी 6.78 इंच डिस्प्ले है। अतिरिक्त सिक्योरिटी के लिए स्क्रीन के नीचे एक अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है। दोनों मॉडल में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर हैं। स्टोरेज के लिए LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। 

Vivo X200 में वाइड, अल्ट्रावाइड और 3x जूम शॉट्स के लिए तीन 50 मेगापिक्सल लेंस के साथ ट्रिपल-कैमरा सेटअप है। वहीं X200 Pro में 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस है जो ज्यादा बेहतर शॉट्स के लिए 3.7x जूम प्रदान करता है। Vivo X200 में 5,800mAh की बैटरी और X200 Pro में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। दोनों मॉडल 90W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करते हैं, जबकि X200 Pro ज्यादा आराम के लिए 30W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट करता है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium, familiar design
  • IP68 + IP69 ratings
  • Gorgeous and bright display
  • Terrific cameras
  • Fantastic battery life
  • Excellent pricing
  • कमियां
  • Unreliable selfie camera
  • Bloatware still onboard
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9400
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन2800x1260 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9400
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
बैटरी क्षमता5800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन2800x1260 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.31 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9400
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
बैटरी क्षमता5700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन2640x1216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »