Vivo के X200 Ultra में होंगे Sony के कैमरा, 21 अप्रैल को लॉन्च

X200 Ultra में iPhone के जैसा एक्शन बटन दिया जा सकता है। यह बटन इस स्मार्टफोन के दाएं फ्रेम के निचले हिस्से में हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2025 17:42 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 2K OLED स्क्रीन और 6,000 mAh की बैटरी मिलेगी
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जाएगा
  • X200 Ultra को 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा

इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के अल्ट्रासॉनिक 3D फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का X200 Ultra अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ X200s को भी लाया जाएगा। Vivo ने X200 Ultra के कैमरा से जुड़े कुछ टीजर्स दिए हैं। इस स्मार्टफोन में 2K OLED स्क्रीन और 6,000 mAh की बैटरी होगी। 

कंपनी ने चीन के माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर X200 Ultra की कैमरा यूनिट से जुड़े टीजर्स दिए हैं। इस स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा के लिए Sony के LYT-818 सेंसर का इस्तेमाल किया जाएगा। ये कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ होंगे। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जाएगा। X200 Ultra को 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ X200s, Vivo Pad 5 Pro, Pad SE और Vivo Watch 5 को भी पेश किया जाएगा। Vivo ने X200 Ultra में 2K OLED डिस्प्ले और Armour ग्लास प्रोटेक्शन होने की जानकारी दी है। इसमें 6,000 mAh की बैटरी 40 W वायरलेस और 90 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के अल्ट्रासॉनिक 3D फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। हाल ही में Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Bo Xiao ने बताया था कि इस स्मार्टफोन का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा 4K रिजॉल्यूशन और फुल फोकल लेंथ वाले वीडियो कैप्चर करने में iPhone 16 Pro Max से बेहतर होगा। X200 Ultra में इमेजिंग से जुड़ी Vivo की नई टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। 

X200 Ultra में iPhone के जैसा एक्शन बटन दिया जा सकता है। यह बटन इस स्मार्टफोन के दाएं फ्रेम के निचले हिस्से में हो सकता है। इसका इस्तेमाल फोटो लेने और वीडियो के लिए किया जा सकता है। पिछले सप्ताह Vivo ने भारत में V50e को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट है। यह 6.77 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,392 पिक्सल) क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले, 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन के स्क्रीन के लिए डायमंड शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.