Vivo X20 Plus का अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट वेरिएंट 24 जनवरी को होगा लॉन्च

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो अपने बहु-प्रतीक्षत स्मार्टफोन वीवो एक्स20 प्लस के अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट वेरिएंट से बुधवार, 24 जनवरी को पर्दा उठाएगी। पहले इस हैंडसेट को 25 जनवरी को लॉन्च किए जाने की चर्चा थी

Vivo X20 Plus का अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट वेरिएंट 24 जनवरी को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • Vivo X20 Plus का नया वेरिएंट 6.43 इंच के ओलेड डिस्प्ले के साथ आएगा
  • Vivo ने अपने आधिकारिक वीबो अकाउंट से दो टीज़र ज़ारी किए हैं
  • इसमें सिनेपटिक्स क्लियर आईडी 9500 ऑप्टिकल अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो अपने बहु-प्रतीक्षत स्मार्टफोन वीवो एक्स20 प्लस के अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट वेरिएंट से बुधवार, 24 जनवरी को पर्दा उठाएगी। पहले इस हैंडसेट को 25 जनवरी को लॉन्च किए जाने की चर्चा थी, लेकिन कंपनी ने अब पुष्टि कर दी है कि वीवो का नया स्मार्टफोन 24 जनवरी को आएगा। स्मार्टफोन में सिनेपटिक्स क्लियर आईडी 9500 ऑप्टिकल अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस फोन को हाल ही में चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया था। पहले इसे वीवो एक्स20 प्लस यूडी के नाम से बुलाया जा रहा था। इस चीनी कंपनी ने सीईएस 2018 में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनिंग तकनीक की झलक दिखाई थी। इस दौरान ही पिछले साल सितंबर में लॉन्च किए गए वीवो एक्स20 प्लस को इस फीचर के साथ दिखाया गया था।

Vivo ने अपने आधिकारिक वीबो अकाउंट से दो टीज़र ज़ारी किए हैं। कंपनी 24 जनवरी को चीन की राजधानी बीजिंग में भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे एक इवेंट आयोजित करने वाली है। टीज़र में नए स्मार्टफोन के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई है।

TENAA की लिस्टिंग से पता चला है कि Vivo X20 Plus का नया वेरिएंट 6.43 इंच के ओलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। इस स्क्रीन की रिज़ॉल्यूशन है 2160x1080 पिक्सल। ऑनलाइन लिस्टिंग से यह भी पता चला कि फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ वाला ऑक्टो-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम होंगे। उम्मीद करें कि वीवो एक्स20 प्लस की तरह इस वेरिएंट में भी स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा। इसके अलावा स्मार्टफोन को डुअल कैमरा सेटअप के साथ लिस्ट किया गया है। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के सेंसर हैं। वहीं, फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।

Vivo X20 Plus का इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट वर्ज़न 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। लिस्टिंग के मुताबिक, यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इस हैंडसेट की बैटरी 3800 एमएएच की होगी। ब्लूटूथ, यूएसबी सपोर्ट और 4जी कनेक्टिविटी, इस हैंडसेट का हिस्सा होंगे।

कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Vivo X20 Plus के नए वेरिएंट की बिक्री चीन में 3,998 चीनी युआन (करीब 39,900 रुपये) होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Vivo, Vivo X20 Plus, Vivo X20 Plus UD
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »