Vivo X20 Plus UD 25 जनवरी को हो सकता है लॉन्च, कीमत लीक

2018 के सबसे बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन में से एक वीवो एक्स20 प्लस यूडी को हाल ही में सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया था। टीना लिस्टिंग के कुछ दिन के अंदर ही फोन की कीमत और लॉन्च की तारीख़ के ट्विटर पर लीक होने की ख़बरें हैं।

Vivo X20 Plus UD 25 जनवरी को हो सकता है लॉन्च, कीमत लीक
विज्ञापन
2018 के सबसे बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन में से एक वीवो एक्स20 प्लस यूडी को हाल ही में सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया था। टीना लिस्टिंग के कुछ दिन के अंदर ही फोन की कीमत और लॉन्च की तारीख़ के ट्विटर पर लीक होने की ख़बरें हैं। वीवो एक्स20 प्लस यूडी में एक अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। इस फोन को 3,998 (करीब 39,900 रुपये) में 25 जनवरी को लॉन्च  किए जाने की उम्मीद है। गैज़ेट्स 360 से पता चला है कि अभी यह निश्चित नहीं है कि आने वाले फोन में एक्स20 प्लस ब्रांडिंग होगी या नहीं।

स्लैशलीक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर से पता चलता है कि वीवो एक्स20 प्लस यूडी 25 जनवरी को लॉन्च होगा। गौर करने वाली बात है कि सीईएस 2018 में वीवो एक्स20 प्लस में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसिंग टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित किया गया था। स्मार्टफोन के लिए वीवो ने कंपोनेंट निर्माता सिनेप्टिक के साथ दिसंबर 2017 में साझेदारी की थी। टीना लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन को ब्लैक गोल्ड, शैंपेन गोल्ड और मैट ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

सीईएस में दी गई एक प्रेजेंटेशन से स्पष्ट होता है कि एक्स20 प्लस यूडी में फिंगरप्रिंट सेंसर ग्लास प्रोटेक्टर और ओलेड पैनल के बीच में दिया गया है। अंडर डिस्प्ले टेक्नोलॉजी ऐसे समय में आ रही है जबकि बाज़ार में अभी एज-टू-एज डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन भरे पड़े है। इससे पहले सिनेप्टिक ने दावा किया था कि 2018 में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले 70 मिलियन यूनिट उपलब्ध कराए जाएंगे।

वीवो एक्स20 प्लस यूडी में हार्डवेयर डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन पहले लॉन्च हो चुके वीवो एक्स20 प्लस वाले ही होने की उम्मीद है। याद दिला दें कि वीवो एक्स20 में 6.43 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। फोन में एक ऑक्टा-कर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3905 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »