Vivo ने लॉन्च किया  X Fold 5, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

X Fold 5 की 6,000 mAh की बैटरी 80 W और 40 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। कंपनी का दावा है कि यह -20 डिग्री सेल्सियस में भी कार्य कर सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 जून 2025 23:50 IST
ख़ास बातें
  • इसके दोनों डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 4,500 निट्स का है
  • कंपनी का दावा है कि यह -20 डिग्री सेल्सियस में भी कार्य कर सकता है
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है

कंपनी का दावा है कि यह -20 डिग्री सेल्सियस में भी कार्य कर सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo ने X Fold 5 को लॉन्च किया है। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में 6.53 इंच का कवर डिस्प्ले और 8.03 इंच का इनर फ्लेक्सिबल पैनल है। इसके दोनों डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 4,500 निट्स का है। इसमें Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। 

Vivo X Fold 5 का प्राइस, उपलब्धता

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया है। X Fold 5 के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 6,499 (लगभग 84,000 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 7,999 (लगभग 95,900 रुपये),  16 GB + 512 GB का CNY 8,499 (लगभग 1,01,900 रुपये) और 16 GB + 1 TB वेरिएंट का CNY 9,499 (लगभग 1,14,000 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। X Fold 5 की बिक्री कंपनी के ई-स्टोर और चुनिंदा ई-कॉमर्स साइट्स के जरिए 2 जुलाई से होगी। 

X Fold 5 का स्पेसिफिकेशंस
Advertisement

इस स्मार्टफोन में 8.03 इंच का 8T फ्लेक्सिबल मेन इनर डिस्प्ले और 6.53 इंच 8T LTPO आउटर स्क्रीन है। इसके दोनों पैनल में 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड OriginOS 5 पर चलता है।  X Fold 5 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ है। Vivo ने बताया है कि यह स्मार्टफोन Apple के इकोसिस्टम के साथ कम्पैटिबल है। इसमें iPhone, AirPods, MacBook, Apple Watch और iCloud शामिल हैं। इस स्मार्टफोन को इन डिवाइसेज के साथ आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। 
Advertisement

X Fold 5 की 6,000 mAh की बैटरी 80 W और 40 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। कंपनी का दावा है कि यह -20 डिग्री सेल्सियस में भी कार्य कर सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस फोल्ड करने पर 9.2 mm और अनफोल्ड करने पर 4.3 mm की है। इसका भार लगभग 217 ग्राम का है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

6.53 इंच

Cover Resolution

1172x2748 पिक्सल

डिस्प्ले

8.03 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2480x2200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.