Vivo V9 अमेज़न इंडिया पर लिस्ट, 23 मार्च को होना है लॉन्च

Vivo V9 को अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि वीवो के नए स्मार्टफोन को भारत में 23 मार्च को लॉन्च किया जाना है। ऑनलाइन लिस्टिंग में वीवो वी9 की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

Vivo V9 अमेज़न इंडिया पर लिस्ट, 23 मार्च को होना है लॉन्च
ख़ास बातें
  • Vivo V9 को अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया
  • ऑनलाइन लिस्टिंग में वीवो वी9 की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है
  • वीवो वी9 हैंडसेट को 'परफेक्ट शॉट, परफेक्ट व्यू' टैगलाइन मिला है
विज्ञापन
Vivo V9 को अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि वीवो के नए स्मार्टफोन को भारत में 23 मार्च को लॉन्च किया जाना है। ऑनलाइन लिस्टिंग में वीवो वी9 की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, यह पुष्टि हो गई है कि वीवो के इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग 23 मार्च को दोपहर 3 बजे शुरू होगी। यह प्रोडक्ट कई स्पेशल ऑफर के साथ आएगा। लिस्टिंग में Vivo V9 के कई अहम स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र किया गया है।

अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग के मुताबिक, वीवो वी9 हैंडसेट को 'परफेक्ट शॉट, परफेक्ट व्यू' टैगलाइन मिला है। हैंडसेट डुअल कैमरा सेटअप, एलईडी फ्लैश और एआई फीचर वाले सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। वीवो की आधिकारिक वेबसाइट वीवो वी9 की लिस्टिंग से पहले ही साफ हो चुका था कि यह एआई फेस ब्यूटी, जेंडर डिटेक्शन और एआर स्टीकर्स के साथ आएगा। उम्मीद है कि इन फीचर से आपकी सेल्फी तो बेहतर होगी ही, अनुभव भी बेहतर होगा।

Amazon की लिस्टिंग से यह भी साफ है कि वीवो वी9 में बेहद ही पतला बेज़ल होगा और यह iPhone X जैसे नॉच के साथ आएगा। चर्चा है कि यह फोन 6 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) अमोलेड पैनल के साथ आएगा। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होने का टीज़र पहले ही जारी हो चुका है। उम्मीद है कि यह स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ आएगा।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo V9 की बिक्री भारत में करीब 25,000 रुपये में शुरू होगी। गौर करने वाली बात है कि इस महीने ही वीवो के इस फोन को करीब 23,700 रुपये में इंडोनेशिया में लिस्ट किया गया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, डुअल रियर कैमरा सेटअप (12 मेगापिक्सल के साथ 8 मेगापिक्सल) और 24 मेगापिक्सल के वाइड एंगल सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि यह फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा। बैटरी 3250 एमएएच की होगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good performance
  • Up-to-date software
  • Feature-packed custom UI
  • कमियां
  • Poor low-light camera performance
  • Battery life could be better
  • Display has a reddish tinge
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 626
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3260 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon India, Android, India, Mobiles, Vivo, Vivo V9
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ पर भारी डिस्काउंट, प्राइस में हुई 60,000 रुपये की कमी
  2. Motorola Edge 70 सीरीज में शामिल हो सकते हैं 3 नए Pro मॉडल्स
  3. ईरान और रूस में ड्रोन खरीदने के लिए हो रहा क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल
  4. WhatsApp, Telegram के बाद VPN पर वार, यूजर्स के लिए बढ़ी मुश्किलें!
  5. SIM Binding: खुशखबरी! सिम बाइंडिंग की डेडलाइन इस तारीख तक बढ़ी, अभी बिना सिम नहीं बंद होंगे WhatsApp, Telegram जैसे ऐप
  6. Xiaomi Mijia Garment Steamer 2 हुआ लॉन्च, जिद्दी सिलवटें निकालने का दावा, 6 आयरन मोड, जानें कीमत
  7. लंबे नाखून से फोन नहीं चलता? स्टूडेंट ने बनाई अनोखी नेल पॉलिश, ऐसे करेगी काम
  8. Infinix Note 60 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, रियर पैनल पर मिलेगा Active Matrix Display
  9. Airtel के ग्राहक 65 करोड़ के पार! बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी
  10. सरकार के 16.68 लाख ईमेल Zoho क्लाउड पर शिफ्ट, 180 करोड़ आया खर्च!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »