• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • वीवो वी5 प्लस रिटेल वेबसाइट पर लिस्ट, कीमत और स्पेसिफिकेसन का हुआ खुलासा

वीवो वी5 प्लस रिटेल वेबसाइट पर लिस्ट, कीमत और स्पेसिफिकेसन का हुआ खुलासा

वीवो वी5 प्लस रिटेल वेबसाइट पर लिस्ट, कीमत और स्पेसिफिकेसन का हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • वीवो वी5 प्लस हैंडसेट 23 जनवरी को होगा लॉन्च
  • स्मार्टफोन को रिटेल साइट पर करीब 27,400 रुपये में किया गया है लिस्ट
  • कंपनी ने पहले ही बताया है कि वीवो वी5 प्लस में दो फ्रंट कैमरे होंगे
विज्ञापन
इस महीने की शुरुआत में वीवो ने जानकारी दी थी कि वह अपने वी5 प्लस हैंडसेट को 23 जनवरी को लॉन्च करेगी। लॉन्च इवेंट भारत में आयोजित होगा। इस बीच वीवो वी5 प्लस स्मार्टफोन को मलेशिया में एक थर्ड-पार्टी रिटेल वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इससे हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। स्मार्टफोन को इस रिटेलर द्वारा 1,799 रिंगेट (करीब 27,400 रुपये) में लिस्ट किया गया है।

कंपनी ने पहले ही बताया है कि वीवो वी5 प्लस में दो फ्रंट कैमरे होंगे। मलेशियाई वेबसाइट डायरेक्टडी की लिस्टिंग से पता चला है कि वी5 प्लस एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है। यह तो साफ है कि कैमरा ही फोन का सबसे अहम फ़ीचर है।

इस डुअल सिम स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं, फ्रंट पैनल पर एक सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का। वीवो वी5 प्लस की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। और ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इसकी बैटरी 3160 एमएएच की होगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी की बात करें तो वी5 प्लस में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस फ़ीचर मौज़ूद हैं।

रिटेलर की लिस्टिंग के मुताबिक, इसका डाइमेंशन 153.8x75.5x7.6 मिलीमीटर है और वज़न 158.6 ग्राम। वीवो वी5 प्लस में फिंगरप्रिंट सेंसर है जो होम बटन भी है। याद दिला दें कि वीवो वी5 प्लस के बारे में पहली जानकारी पिछले साल नवंबर महीने में वीवो वी5 के लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आई थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 vs Vivo X300 FE vs Google Pixel 10: कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट?
  2. WhatsApp Username विवाद के बीच श्रीधर वेम्बु का यू-टर्न, Arattai से हटेगा फीचर
  3. बांग्लादेश के रास्ते नेपाल-भूटान में सैटेलाइट इंरटनेट पहुंचाएंगे एलन मस्क, Starlink को भारत में क्यों देरी?
  4. मिनी कूलर से लेकर स्मार्टवॉच और पावर बैंक तक Amazon सेल में मात्र ₹500 में मिल रहे ये स्मार्ट गैजेट्स
  5. Amazon Prime Day Sale: OnePlus से लेकर Samsung और Vivo जैसे ₹40000 वाले स्मार्टफोन पर तगड़ी डील
  6. Amazon Prime Day Sale में ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus Pad 2, आज है आखिरी मौका
  7. MG Motor की Windsor EV हुई महंगी, जानें प्राइस में हुई कितनी बढ़ोतरी
  8. 80W पावर आउटपुट वाला Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  9. जब पृथ्वी पर लगातार 20 लाख साल बरसे थे बादल! क्या है कार्नियन इवेंट? जानें
  10. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »