Vivo की V29 सीरीज 4 अक्टूबर को होगी भारत में लॉन्च

इसके बेस Vivo V29 5G स्मार्टफोन को इस वर्ष की शुरुआत में इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया गया था। इसे भारत में समान स्पेसिफिकेशंस के साथ लाया जाएगा

Vivo की V29 सीरीज 4 अक्टूबर को होगी भारत में लॉन्च

इस सीरीज में बेस और प्रो मॉडल हो सकता है

ख़ास बातें
  • Vivo V29 में 6.78 इंच फुल HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले हो सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम Snapdragon 778G SoC दिया जा सकता है
  • इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन जरियों से होगी
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo की V29 सीरीज अगले सप्ताह लॉन्च होगी। इसके बेस Vivo V29 5G स्मार्टफोन को इस वर्ष की शुरुआत में इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया गया था। इसे भारत में समान स्पेसिफिकेशंस के साथ लाया जाएगा। इसके अलावा इस सीरीज में एक प्रो मॉडल हो सकता है। 

कंपनी ने V29 सीरीज को 4 अक्टूबर को लॉन्च करने की पुष्टि की है। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन जरियों से करने की जानकारी दी है। टेक्नोलॉजी कंपनी Google भी अपनी Pixel 8 सीरीज को अन्य प्रोडक्ट्स के साथ 4 अक्टूबर को Made by Google इवेंट में लॉन्च करने की जानकारी दी है। 

Vivo V29 में 6.78 इंच फुल HD+ (2,800 x 1,260 पिक्सल) कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम Snapdragon 778G SoC दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज मिल सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का सेंसर मिल सकता है। इस सीरीज के बेस वेरिएंट में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। इसमें 4,600 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Vivo V29 सीरीज के स्मार्टफोन्स को Himalayan Blue, Majestic Red और Space Black कलर्स के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके अलावा एक रेड कलर का स्मार्टफोन हो सकता है जिसका बैक पैनल कलर चेंजिंग वाला होगा। 

इस सप्ताह Vivo ने Y56 5G का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च किया है। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 8 GB RAM + 128 GB के सिंगल वेरिएंट में 19,999 रुपये के प्राइस के साथ लॉन्च किया था। इसका नया वेरिएंट 4 GB RAM और 128 GB स्टोरेज के साथ है। Vivo Y56 के नए वेरिएंट का प्राइस 16,999 रुपये है। यह Orange Shimmer और Black Engine कलर्स में उपलब्ध होगा। इसे कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट्स Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकेगा। इसमें 6.58 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,408) LCD डिस्प्ले है। इसमें MediaTek Dimensity 700 SoC प्रोसेसर दिया गया है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »