Vivo U20 में कितना दम? पहली नज़र में...

Vivo U20 First Impressions in Hindi: हमने वीवो यू20 के साथ कुछ समय बिताया है तो आइए अब आपको वीवो यू20 के बारे में बताते हैं...

Vivo U20 में कितना दम? पहली नज़र में...

Vivo U20 First Impressions in Hindi: वीवो यू20 में कितना दम? पहली नज़र में...

ख़ास बातें
  • Vivo U20 में है Snapdragon 675 SoC
  • वीवो यू20 में मिलेगी 5,000 एमएएच की बैटरी
  • Vivo U20 की बिक्री होगी Amazon पर
विज्ञापन
Vivo U20 First Impressions in Hindi: Vivo U10 को भारत में लॉन्च हुए अभी मुश्किल से दो महीने भी नहीं हुए हैं और अब कंपनी ने नए वीवो यू20 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। वीवो यू10 का अपग्रेड वर्जन है Vivo U20। बड़ी स्क्रीन, ज्यादा क्षमता वाली बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ Vivo ब्रांड का यह स्मार्टफोन 15,000 रुपये से कम के प्राइस सेगमेंट में उतारा गया है। हमने वीवो यू20 के साथ कुछ समय बिताया है तो आइए अब आपको वीवो यू20 के बारे में बताते हैं...

नया वीवो यू20 स्मार्टफोन दिखने में Vivo U10 की तरह लगता है। फ्रंट में ज्यादा कुछ तो नहीं है लेकिन वाटरड्रॉप-नॉच में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। वीवो ब्रांड के इस स्मार्टफोन में Vivo U10 की तुलना में हाई रिजॉल्यूशन वाली बड़ी स्क्रीन मिलेगी। Vivo U20 में 6.53 इंच का डिस्प्ले (1080x2340 पिक्सल) है, वहीं वीवो यू10 में 6.35 इंच का एचडी+ (720x1544 पिक्सल) आईपीएस हेलो फुलव्यू डिस्प्ले है। फोन को हैंडल करना ज्यादा मुश्किल नहीं है लेकिन स्क्रीन के ऊपरी किनारों तक पहुंचने के लिए हाथ को थोड़ा स्ट्रेच करना पड़ता है।


डिस्प्ले के आसपास बॉर्डर पतले हैं, स्क्रीन तो ब्राइट है लेकिन हमें कलर्स थोड़े फीके लगे। हम रिव्यू के दौरान आपको डिस्प्ले के सामान्य यूसेज़, वीडियो और गेम खेलने के अनुभव के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। हमारे पास मौजूद यूनिट पर पहले से एडहेसिव स्क्रेच प्रोटेक्टर लगा हुआ है। इसके अलावा Vivo ब्रांड का इस स्मार्टफोन को Widevine L1 DRM सर्टिफिकेशन प्राप्त है।
 
vivo

वीवो ने अपने इस मॉडल में ग्रेडिएंट और पैटर्न डिज़ाइन नहीं दिया है। हमारे पास सिंपल सिंगल-टोन फिनिश वाला रेसिंग ब्लैक कलर वेरिएंट हैं। Vivo U20 का एक ब्लैज़ ब्लू कलर वेरिएंट भी भारत में लॉन्च किया गया है। मैटेरियल की बात करें तो प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है, ग्लॉसी होने के बावजूद भी यह स्लिपरी नहीं है।

कैमरा मॉड्यूल के आसपास गोल्ड ट्रिम और फोन के बैक पैनल पर नीचे की तरफ गोल्ड से वीवो लिखा नज़र आ रहा है। Vivo U10 की तुलना में कैमरा मॉड्यूल का डिज़ाइन थोड़ा अलग है। फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर समान है और हाथ सेंसर तक आसानी से पहुंच जाता है। Vivo U20 के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं, एक 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर।

यह भी पढ़ें-  Vivo U20 भारत में लॉन्च, 5,000 एमएएच बैटरी और तीन रियर कैमरों से है लैस

कुल मिलाकर कंस्ट्रक्शन क्वालिटी और वीवो यू20 की फिनिश अच्छी है। यह थोड़ा वज़नदार लगता है क्योंकि इसका वज़न 193 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.89 मिलीमीटर है। फोन के दाहिनी तरफ पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं तो वहीं ट्रे फोन के बायीं तरफ है, दो नैनो-सिम और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग से स्लॉट मिलेगा।

फोन के निचले हिस्से में टाइप-सी पोर्ट के बजाय माइक्रो-यूएसबी पोर्ट आपको थोड़ा निराश कर सकता है। इसके अलावा 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और स्पीकर दिया गया है। वीवो यू20 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, साथ ही वीवो यू20 में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

Vivo U20 Price In India की बात करें तो इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपये है। इसके 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,990 रुपये है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो वीवो यू20 में वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5 और जीपीएस सपोर्ट शामिल है। रिटेल बॉक्स में 18 वॉट का चार्जर मिलेगा।

15,000 रुपये से कम के बजट में Xiaomi का Redmi Note 8 Pro (रिव्यू) और Realme 5s स्मार्टफोन भी मिलते हैं। स्टॉक एंड्रॉयड पसंद करने वाले यूज़र को हो सकता है कस्टमाइजेशन का लेवल पसंद ना आए। एक बात जो हमें पसंद आई वह यह है कि हमारा रिव्यू नवंबर 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच पर चलता है।

फनटच ओएस के वर्जन में सिस्टम-वाइड डार्क मोड शामिल है। पहली होमस्क्रीन के बायीं तरफ Jovi Smart Scene पेज़ पर आपको एक्टिविटी ट्रैकिंग, स्पोर्ट्स स्कोर और न्यूज़ जैसे विज़ेट्स दिखाई देंगे। आप थीम्स के साथ यूआई को कस्टमाइज़ कर सकते हैं। हमारे यूनिट में Whatsapp, Facebook, डब्ल्यूपीएस ऑफिस, Dailyhunt, Gaana और Amazon जैसे ऐप्स पहले से ही इंस्टॉल हैं। हम जल्द ही रिव्यू में आपको कैमरा क्वालिटी, बैटरी लाइफ, डिस्प्ले क्वालिटी और परफॉर्मेंस के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Full-HD+ display
  • Decent battery life
  • Good performance
  • कमियां
  • Micro-USB port
  • Below-average camera performance
  • Bloatware preinstalled
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »