Vivo के Y500 में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट, अगले महीने होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 अगस्त 2025 19:00 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 7300 चिपसेट दिया जा सकता है
  • इसमें 12 GB का RAM और 512 GB तक की स्टोरेज मिल सकती है
  • Vivo के Y500 में 8,200 mAh की बैटरी हो सकती है

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo का Y500 अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इसमें Dimensity 7300 चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें 6.77 इंच AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। 

Gizmochina की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Vivo Y500 की China Telecom वेबसाइट पर मॉडल नंबर - V2506A के साथ लिस्टिंग हुई है। इसमें 6.77 इंच AMOLED फुल HD+ डिस्प्ले (2,392 x 1,080 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM और 512 GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। 

Advertisement

इस लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट में 256 GB की स्टोरेज होने का संकेत मिला है। Vivo के Y500 को Glacier Blue, Dragon Crystal Purple और Basalt Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इससे पहले Vivo ने बताया था कि Y500 में 8,200 mAh की बैटरी हो सकती है। कंपनी का दावा है कि यह 16.7 घंटे का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकती है। इस स्मार्टफोन का साइज 163.10 x 75.90 x 8.23 mm और भार लगभग 213 ग्राम का हो सकता है। 

हाल ही में Vivo ने V60 को भारत में लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। कंपनी के V60 के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 36,999 रुपये,  8 GB + 256 GB का 38,999 रुपये, 12 GB + 256 GB का 40,999 रुपये और 16 GB + 512 GB वेरिएंट का 45,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Auspicious Gold, Mist Grey और Moonlit Blue कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। देश में इस वर्ष की दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 7.3 प्रतिशत बढ़ी हैं। इस मार्केट में Vivo ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.