Vivo X Fold 3 Pro जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया गया है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 मई 2024 19:40 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है
  • इसमें 8.03 इंच 2K (2,200 x 2,480 पिक्सल) AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले है
  • इसकी 5,700 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है

इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का X Fold 3 Pro पिछले महीने चीन में पेश किया गया था। इसे फोल्डेबल स्मार्टफोन को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है।  

एक मीडिया रिपोर्ट में इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि X Fold 3 Pro को जून में देश में लॉन्च किया जाएगा। यह इंटरनेशनल मार्केट में लाया जाने वाला Vivo का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। कंपनी के Fold 2 और Fold+ जैसे पिछले फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को केवल चीन में लॉन्च किया गया था। Vivo के X Fold 3 Pro का Samsung के Galaxy Z Fold 5, OnePlus Open और Tecno के Phantom V से मुकाबला होगा। हाल ही में Vivo के एक स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर मॉडल नंबर V2330 के साथ देखा गया था। यह Vivo X Fold 3 Pro का इंटरनेशनल वर्जन हो सकता है। 
Advertisement

चीन में पेश किए गए X Fold 3 Pro में 8.03 इंच 2K (2,200 x 2,480 पिक्सल) AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले और 6.53 इंच (1,172 x 2,748 पिक्सल) AMOLED कवर डिस्प्ले है। ये दोनों डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 SoC 16 GB तक के LPDDR5X RAM और 1 TB तक की स्टोरेज के साथ है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन की बाहरी और इनर स्क्रीन दोनों पर 32 मेगापिक्सल के कैमरा दिए गए हैं। Vivo X Fold 3 Pro की 5,700 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

इस महीने की शुरुआत में Vivo ने देश में V30e को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 SoC दिया गया है। पिछले वर्ष पेश किए गए Vivo V29e की तुलना में इसमें कुछ अपग्रेड किए गए हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन के 8 GB RAM + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 27,999 रुपये और 8 GB RAM + 256 GB का 29,999 रुपये है। यह Silk Blue और Velvet Red कलर्स में उपलब्ध है। 
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IPX8 rated design
  • Plenty of raw performance
  • Great for gaming
  • Good battery life
  • Quality telephoto camera
  • Speedy wired and wireless charging
  • Bad
  • Minor software bugs
  • Spammy notifications
  • Ultrawide camera is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.03 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2200x2480 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  5. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  10. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.