• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo X Fold 3 Pro फोल्डेबल स्मार्टफोन 16GB RAM, 5700mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo X Fold 3 Pro फोल्डेबल स्मार्टफोन 16GB RAM, 5700mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo X Fold 3 Pro में 8.03 इंच की E7 AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले है, जिसका 2K 2,200x2,480 पिक्कसल रेजोल्यूशन, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन सपोर्ट और HDR10 सपोर्ट है।

Vivo X Fold 3 Pro फोल्डेबल स्मार्टफोन 16GB RAM, 5700mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Vivo

Vivo X Fold 3 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Vivo X Fold 3 Pro में 8.03 इंच की E7 AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले है।
  • Vivo X Fold 3 Pro में Zeiss सपोर्ट वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।
  • Vivo X Fold 3 Pro में 5,700mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Vivo ने भारतीय बाजार में Vivo X Fold 3 Pro को गुरुवार यानी कि 6 जून को अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। वीवो का यह फोन पहले ही चीनी बाजार में अप्रैल में पेश हो चुका है। वीवो के इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। एक्स फोल्ड 3 प्रो में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 8.03 इंच AMOLED इनर डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Vivo X Fold 3 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo X Fold 3 Pro Price and Availability

 
भारत में Vivo X Fold 3 Pro के 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये है। यह सेलेस्टियल ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह वर्तमान में Vivo इंडिया वेबसाइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट के जरिए प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 13 जून से शुरू होगी।

शुरुआती ऑफर के तौर पर Vivo एचडीएफसी और एसबीआई कार्ड से भुगतान पर 15,000 रुपये का बैंक ऑफर प्रदान कर रहा है। खरीदार 10 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस और एक बार मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट का लाभ भी उठा सकते हैं। इसके अलावा, 24 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन हैं और ईएमआई ऑप्शन 6,666 रुपये से शुरू होते हैं। वीवो के वायरलेस चार्जर 2.0 की कीमत 5,999 रुपये है जो कि 17 जून से वीवो ई-स्टोर और ऑफलाइन चैनल के जरिए उपलब्ध होगा। 


Vivo X Fold 3 Pro Features and Specifications


Vivo X Fold 3 Pro में 8.03 इंच की E7 AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले है, जिसका 2K 2,200x2,480 पिक्कसल रेजोल्यूशन, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन सपोर्ट और HDR10 सपोर्ट है। वहीं इसमें 6.53 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले है, जिसका 1,172x2,748 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 पर काम करता है। Vivo X Fold 3 Pro में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo X Fold 3 Pro में Zeiss सपोर्ट वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Vivo फोन में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस, BeiDou, GLONASS, Galileo, QZSS, NavIC, A-GPS, OTG और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। Vivo के इस फोन में 5,700mAh की  बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim IPX8 rated design
  • Plenty of raw performance
  • Great for gaming
  • Good battery life
  • Quality telephoto camera
  • Speedy wired and wireless charging
  • कमियां
  • Minor software bugs
  • Spammy notifications
  • Ultrawide camera is average
डिस्प्ले8.03 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2200x2480 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  2. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  3. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  4. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  6. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  7. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  9. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  10. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »