Vivo ने 50 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया V30e

इस स्मार्टफोन के 8 GB RAM + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 27,999 रुपये और 8 GB RAM + 256 GB का 29,999 रुपये है

Vivo ने 50 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया V30e

इसे Silk Blue और Velvet Red कलर्स में उपलब्ध कराया गया है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 SoC दिया गया है
  • इसकी बिक्री 9 मई से Flipkart, Vivo के ई-स्टोर और रिटेल स्टोर्स पर होगी
  • यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड FuntouchOS 14 पर चलता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo ने गुरुवार को भारत में V30e को लॉन्च किया। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 1 SoC दिया गया है। पिछले वर्ष पेश किए गए Vivo V29e की तुलना में इसमें कुछ अपग्रेड किए गए हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इस स्मार्टफोन के 8 GB RAM + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 27,999 रुपये और 8 GB RAM + 256 GB का 29,999 रुपये है। इसे Silk Blue और Velvet Red कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री 9 मई से Flipkart, Vivo के ई-स्टोर और रिटेल स्टोर्स के जरिए होगी। इस स्मार्टफोन को HDFC बैंक, ICICI बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), IndusInd बैंक, IDFC बैंक और HDFC बैंक के कार्ड्स से खरीदने वाले कस्टमर्स को 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। 

Vivo V30e के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड FuntouchOS 14 पर चलता है। कंपनी इसके लिए तीन एंड्रॉयड अपडेट और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट देगी। इसका 6.78 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) 3D कर्व्ड डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर 4 nm Snapdragon 6 Gen 1 SoC 8 GB के RAM के साथ है। इसके RAM को वर्चुअल तरीके से 16 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। इसके बैक पर Aura LED फ्लैश यूनिट दी गई है। 

इसमें फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में 4G, 5G, ब्लूटूथ, GPS, GLONASS और USB Type-C पोर्ट के शामिल हैं। इसमें एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, ई-कम्पास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसकी 5,500 mAh की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी लगभग 22 घंटे का YouTube स्ट्रीमिंग और लगभग 53 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देती है। इसका भार लगभग 179 ग्राम का है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  8. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  9. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  10. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »