Vivo Y400 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 5,500mAh हो सकती है बैटरी

इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले फुल HD+ रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जून 2025 21:02 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 3D कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है
  • Y400 Pro 5G में AI के सपोर्ट वाले कुछ फीचर्स दिए जा सकते हैं
  • इस स्मार्टफोन का प्राइस 25,000 रुपये से कम का हो सकता है

यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch 15 पर चल सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का Y400 Pro 5G इस सप्ताह देश में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन का टीजर दिया है। इसमें 3D कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है। Y400 Pro 5G में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाले कुछ फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

Vivo ने एक प्रेस विज्ञप्ति में Y400 Pro 5G को 20 जून को देश में लॉन्च करने की जानकारी दी है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट में 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ सबसे स्लिम स्मार्टफोन होगा। इसके साथ Vivo की Y400 सीरीज के अन्य स्मार्टफोन्स को भी लाया जा सकता है। कंपनी की ओर से दिए गए प्रमोशनल पोस्टर में यह वर्टिकल, कुछ उठे हुए पिल-शेप वाले रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ दिख रहा है। इसके कैमरा आइलैंड में दो कैमरा हैं। इसके साथ एक LED फ्लैश यूनिट दी गई है। इस स्मार्टफोन का कैमरा आइलैंड सिल्वर फिनिश में है और इसका बैक पैनल व्हाइट मार्बल पैटर्न में दिख रहा है। 
Advertisement

इससे पहले एक लीक में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले फुल HD+ रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसके डिस्प्ले में 4,500 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल हो सकता है। Y400 Pro के कथित तौर पर लीक हुए मार्केटिंग मैटीरियल से इसके डिजाइन और कथित स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। इस स्मार्टफोन के रियर में डुअल कैमरा यूनिट दिख रही है। इसमें एक पिल शेप वाली कैमरा यूनिट में कैमरा वर्टिकल तरीके से लगे हैं। इसमें कैमरा के नीचे रिंग लाइट यूनिट दी गई है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स भी मिल सकते हैं। इस स्मार्टफोन का प्राइस 25,000 रुपये से कम का हो सकता है। 

Y400 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की 5,500 mAh की बैटरी 90 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch 15 पर चल सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज और 8 GB RAM + 256 GB के दो वेरिएंट्स में लाया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.