Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी

Vivo T5 Lite 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 या MediaTek Dimensity 6400 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ मिल सकता है

Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी

Photo Credit: Vivo

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • Vivo T5 Lite 5G में 6,500 mAh की बैटरी होगी
  • इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल दो कैमरा के साथ है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Vivo का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने Vivo T5 Lite 5G की बैटरी और चार्जिंग की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलेगा। 

भारत में Vivo की यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत दिया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। Vivo T5 Lite 5G में 6,500 mAh की बैटरी 44 W FlashCharge के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल दो कैमरा के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलेगा।  

Vivo T5 Lite 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 या MediaTek Dimensity 6400 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि, फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइसिंग की जानकारी नहीं दी है। Vivo T5 Lite 5G को 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट के साथ 6 GB + 256 GB वाले वेरिएंट में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Vivo T5 Lite 5G के लिए Twilight Shadow और Wave Blue कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। हाल ही में Vivo Y6e 5G को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 4 Gen 2 है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ (720 × 1,600 पिक्सल्स) LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। Vivo Y6e 5G की सिंगल रियर कैमरा यूनिट में f/2.2 अपार्चर, 10x डिजिटल जूम और ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 1,080p तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है  Vivo Y6e 5G में 6,500 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G77 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  2. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  3. क्या और महंगे होंगे मोबाइल-लैपटॉप? Samsung समेत कंपनियां बढ़ाएंगी RAM की कीमत
  4. Motorola Edge 70 Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  5. Samsung Galaxy A27 5G की भारत में सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए ₹3 हजार का डिस्काउंट!
  6. iQOO Z11 Lite का टीजर जारी, जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Vivo X300e में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 3C पर हुई लिस्टिंग
  8. मोबाइल ऐप से बंद हुए बैटरी रिक्शा, अब Google और Apple को हटानी होंगी ऐसी ऐप्स
  9. ई-रिक्शा के बाद अब ATM हो रहे हैं बंद? मोबाइल ऐप से कंट्रोल करने का वीडियो वायरल
  10. Nothing Phone 4b Launched in India: 6,000mAh बैटरी, Glyph डिजाइन और 256GB तक स्टोरेज के साथ आया फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »