Samsung Galaxy A27 5G अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन Snapdragon 6 Gen 3, 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा और 6 साल तक के अपडेट्स के साथ आता है।
Samsung Galaxy A27 5G की शुरुआती कीमत 28,999 रुपये है
Samsung ने हाल ही में लॉन्च किए गए Galaxy A27 5G स्मार्टफोन की बिक्री भारत में शुरू कर दी है। कंपनी ने इस फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शन में उतारा है। लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहक कैशबैक और जीरो डाउन पेमेंट जैसी सुविधाओं का भी फायदा उठा सकते हैं। फोन 4nm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है और इसकी एक अन्य खासियत 5000mAh बैटरी है। फोन में 6.7-इंच डिस्प्ले है। Samsung ने इसमें 6 साल तक OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है।
Samsung Galaxy A27 5G की शुरुआती कीमत 28,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी की ओर से चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 3,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा, ग्राहकों के लिए जीरो डाउन पेमेंट का ऑप्शन भी उपलब्ध कराया गया है।
यह स्मार्टफोन अब Samsung के ऑफिशियल स्टोर्स, Samsung.com, पार्टनर रिटेल आउटलेट्स और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसे Light Green, Light Pink और Black कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy A27 5G में 6.7-इंच Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है। कंपनी ने इसमें 6 साल तक OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है।
फोटोग्राफी के लिए Galaxy A27 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS (Optical Image Stabilisation) के साथ मिलता है। इसके अलावा 5MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर भी शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy A27 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी की हल्की छींटों से बचाने में मदद करती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन