Vivo S50 Pro Mini में मिल सकता है 6.3 फ्लैट डिस्प्ले, Qualcomm का नया चिपसेट

इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। Vivo S50 Pro Mini में मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2025 15:18 IST
ख़ास बातें
  • इसमें Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है
  • Vivo S50 Pro Mini में 6.3 फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है
  • इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का Vivo S50 Pro Mini जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह Vivo S30 Pro Mini की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में Vivo X300 FE के तौर लॉन्च किया जा सकता है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Vivo S50 Pro Mini में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया जाएगा। हालांकि, Qualcomm ने इस चिपसेट की घोषणा नहीं की है। इससे पहले कुछ लीक में इस स्मार्टफोन में Dimensity 9400+ चिपसेट होने की जानकारी दी गई थी। 

Vivo S50 Pro Mini में 6.3 फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट में कहा गया था कि इस स्मार्टफोन में OLED स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकती है। इसमें एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। Vivo S50 Pro Mini में मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Vivo S50 Pro Mini को इंटरनेशनल मार्केट में Vivo X300 FE के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में पेश किए गए Vivo S30 Pro Mini को इंटरनेशनल मार्केट में Vivo X200 FE के तौर पर लॉन्च किया गया है। 

इस वर्ष की तीसरी तिमाही में भारत के स्मार्टफोन मार्केट में Vivo ने लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अपना पहला रैंक बरकरार रखा है। Vivo की T series, V60 और Y सीरीज का तीसरी तिमाही में प्रदर्शन मजबूत रहा है। सैमसंग को मिड-प्रीमियम सेगमेंट में बिक्री बढ़ने का फायदा मिला है। हाल ही में Vivo V60 Lite 5G को लॉन्च किया था। कंपनी की V सीरीज के इस नए स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7360 Turbo दिया गया है। Vivo V60 Lite 5G की 6,500 mAh की बैटरी 90 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.