Vivo S50 Pro Mini में होगा Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, अगले महीने लॉन्च

इस स्मार्टफोन में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी मिल सकती है। Vivo S50 Pro Mini में 6,500 mAh की बैटरी हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 नवंबर 2025 20:59 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में Vivo S50 के साथ Vivo S50 Pro Mini शामिल होगा
  • Vivo S50 Pro Mini में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया जाएगा
  • अगले महीने चीन में यह स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च की जाएगी

यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo की Vivo S50 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में Vivo S50 के साथ Vivo S50 Pro Mini शामिल होगा। Vivo S50 Pro Mini में LPDDR5x RAM दिया जाएगा। यह Vivo S30 Pro Mini की जगह लेगा। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने बताया है कि Vivo S50 Pro Mini में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्किंग टेस्ट में लगभग 30 लाख प्वाइंट का स्कोर मिला है। Vivo S50 सीरीज को अगले महीने चीन में लॉन्च किया जाएगा। 

Advertisement

Vivo S50 Pro Mini में 512 GB तक की स्टोरेज मिलेगी। हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया था कि Vivo S50 Pro Mini में 6.3 इंच फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। यह डिस्प्ले साइज हाल ही में लॉन्च किए गए Apple के iPhone Air के समान है। इस स्मार्टफोन में iPhone Air के जैसा हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल भी दिया जा सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX9 सीरीज का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा शामिल हो सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को Vivo X300 FE के तौर पर पेश किया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी मिल सकती है। Vivo S50 Pro Mini में 6,500 mAh की बैटरी हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। Vivo S50 Pro Mini में 6.31 इंच OLED 1.5K स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। Vivo S50 में 6.59 इंच OLED डिस्प्ले 1.5 K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिया जा सकता है। भारत के स्मार्टफोन मार्केट में तीसरी तिमाही में Vivo ने अपने पहले स्थान को बरकरार रखा है। यह लगातार सातवीं तिमाही है जिसमें Vivo ने सबसे अधिक हैंडसेट्स की शिपमेंट की है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.31 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.