Vivo की S18 सीरीज 14 दिसंबर को होगी लॉन्च, डिजाइन का हुआ खुलासा

इसमें Vivo S18, Vivo S18 Pro और Vivo S18e शामिल होंगे। यह इस वर्ष मई में पेश की गई Vivo S17 सीरीज की जगह लेगी

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2023 15:20 IST
ख़ास बातें
  • इसमें Vivo S18, Vivo S18 Pro और Vivo S18e शामिल होंगे
  • इसके साथ ही TWS 3e ईयरबड्स को भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा
  • इन स्मार्टफोन्स में कर्व्ड डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा

यह इस वर्ष मई में पेश की गई Vivo S17 सीरीज की जगह लेगी

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo की S18 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसमें Vivo S18, Vivo S18 Pro और Vivo S18e शामिल होंगे। यह इस वर्ष मई में पेश की गई Vivo S17 सीरीज की जगह लेगी। कंपनी ने S18 सीरीज के स्मार्टफोन्स के कुछ स्पेसिफिकेशंस का टीजर दिया है। 

Vivo ने बताया है कि S18 सीरीज को चीन में 14 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही TWS 3e ईयरबड्स को भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Vivo S18 और S18 Pro को Jade, Porcelain और Black कलर्स में देखा जा सकता है। इनमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इन स्मार्टफोन्स में डिस्प्ले के ऊपर फ्रंट कैमरा सेंसर के लिए होल-पंच स्लॉट है। कंपनी के टीजर पेज पर बताया गया है कि S18 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9200+ SoC और S18 में Snapdragon 7 Gen 3 और 5,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। 
Advertisement

इस सीरीज के S18e में 4,800 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। यह स्मार्टफोन ग्रे, पर्पल और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध होगा। Vivo S18 Pro में 50 मेगापिक्सल का Sony VCS बायोनिक IMX920 प्राइमरी सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ होगा। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का Samsung JN1 सेंसर और 12 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा दिया जाएगा। इसमें फ्रंट पर डुअल फ्लैश यूनिट के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।  
इन स्मार्टफोन्स में कर्व्ड OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इससे पहले कंपनी ने बताया था कि S18 सीरीज को उसके ब्लू हार्ट AI असिस्टेंट के साथ लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने X100 और X100 Pro को पेश किया था। इन स्मार्टफोन्स में नया MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट दिया गया है। इस सीरीज में कंपनी Vivo X100 Pro+ को जोड़ सकती है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 SoC मिल सकता है। पिछले वर्ष कंपनी ने X90, X90 Pro और X90 Pro+ को लॉन्च किया गया था। कुछ लीक में कहा गया था कि Vivo X100 Pro+ में 6.78 इंच का डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। पिछले कुछ वर्षों में Vivo की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000+

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-अल्ट्रापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.