• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo S18 सीरीज आज होगी लॉन्च, कैसे देखें लाइव इवेंट, जानें क्या कुछ मिलेगा

Vivo S18 सीरीज आज होगी लॉन्च, कैसे देखें लाइव इवेंट, जानें क्या कुछ मिलेगा

Vivo S18 और Vivo S18 Pro  में 6.78-इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2800 निट्स तक ब्राइटनेस होगी।

Vivo S18 सीरीज आज होगी लॉन्च, कैसे देखें लाइव इवेंट, जानें क्या कुछ मिलेगा

Photo Credit: Vivo China

Vivo S18 में 6.78-इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिल सकती है।

ख़ास बातें
  • Vivo S18 और S18 Pro में 6.78 इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Vivo S18e में Dimensity 7200 और Vivo S18 में Snapdragon 7 Gen 3 मिलेगा।
  • Vivo S18 और S18 Pro में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी।
विज्ञापन
Vivo बाजार में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में लगातार विस्तार करती रहती है। चीनी टेक दिग्गज ने हाल ही में X100 सीरीज जैसे फ्लैगशिप मॉडल और Y36i जैसे बजट मॉडल पेश किए थे। अब कंपनी Vivo S18 सीरीज पेश करने की तैयारी कर रही है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे लॉन्च इवेंट देख सकते हैं और आगामी स्मार्टफोन्स में क्या कुछ मिल सकता है।


Vivo S18 सीरीज लॉन्च इवेंट कैसे देखें लाइव


Vivo S18 सीरीज को आज चीन में एक इवेंट में पेश किया जाएगा। अगर आप इस इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो आप Vivo के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स Vivo Weibo पर जा सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि Vivo का लॉन्च इवेंट चीनी भाषा में होगा तो ऐसे में बिना चीनी भाषा को समझे सिर्फ विजुअल्स और नंबर्स देखने के अलावा कुछ समझ नहीं पाएंगे। Vivo S18 सीरीज 14 दिसंबर, 2023 को दोपहर 2 बजे चीनी स्टैंडर्ड समय (जीएमटी+8) पर लॉन्च होगी।


Vivo S18 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Vivo S18 और Vivo S18 Pro  में 6.78-इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2800 निट्स तक ब्राइटनेस होगी। वहीं S18e में फ्लैट डिस्प्ले होगी। Vivo S18e में Dimensity 7200, Vivo S18 में Snapdragon 7 Gen 3 और    Vivo S18 Pro में Dimensity 9200 Plus प्रोसेसर दिया जा सकता है। स्टोरेज के लिए S18e और S18 स्मार्टफोन में 12GB RAM/256GB, 512GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है। वहीं S18 Pro में 16GB  RAM/512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है। 

Vivo S18e में 4800mAh की बैटरी मिलेगी, जबकि Vivo S18 और S18 Pro में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। कैमरा सेटअप की बात करें Vivo S18e के रियर में 50MP का पहला कैमरा, 2MP का दूसरा कैमरा होगा। वहीं Vivo S18  में 50MP का पहला कैमरा और 8MP का दूसरा कैमरा दिया जाएगा। और S18 Pro में 50MP का पहला कैमरा, 50MP का दूसरा कैमरा और 12MP का तीसरा कैमरा होगा। वीवो के आगामी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर काम करेंगे।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9000+
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-अल्ट्रापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2800x1260 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo S18, Vivo S18 Pro, Vivo S18e, Vivo Smartphone
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  2. Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  5. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  8. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  10. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »