Vivo Nex S, Nex A स्मार्टफोन लॉन्च, पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ हैं ये फीचर

Vivo का महत्वाकांक्षी स्मार्टफोन Nex चीनी बाज़ार में मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया। बता दें कि यह पहले से तय था कि Vivo Nex 12 जून को दस्तक देगा...

Vivo Nex S, Nex A स्मार्टफोन लॉन्च, पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ हैं ये फीचर

Vivo Nex S, Nex A स्मार्टफोन लॉन्च

विज्ञापन
Vivo के महत्वाकांक्षी स्मार्टफोन Vivo Nex S, Nex A चीनी बाज़ार में मंगलवार को लॉन्च हो गए। बता दें कि यह पहले से तय था कि Vivo Nex रेंज 12 जून को दस्तक देगी। पहले से ही फोन से जुड़े स्पेसिफिकेशन और फीचर लीक होते रहे हैं। अब इनसे पूरी तरह पर्दा उठ गया है। Vivo Nex S प्रीमियम मॉडल है, जो स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर देगा। इसके स्कैनर के लिए कंपनी ने दावा किया है कि यह 10 फसदी तेज़ है और ख़ासा सुधार के साथ आया है। अगला हैंडसेट Nex A है, जो स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर फोन के रियर हिस्से में मिलेगा। दोनों फोन में यूज़र को बड़ा डिस्प्ले और पॉप-अप सेल्फी कैमरा फीचर मिलेगा।  
 

Vivo Nex S, Nex A कीमत

वीवो Nex A (6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज) की कीमत 3,898 चीनी युआन (41,000 रुपये) रखी गई है। Vivo Nex S (8 जीबी रैम+ 128 जीबी स्टोरेज) की कीमत 4,498 चीनी युआन (47,400 रुपये) है। साथ ही 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 4,998 चीनी युआन (52,600 रुपये) का है। इनकी बिक्री 23 जून से शुरू हो जाएगी।
 

Vivo Nex A स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Vivo Nex A एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.59 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। फोन में काम करता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, जिसमें साथ देते हैं 6 जीबी रैम।

कैमरे की बात करें तो Vivo Nex A डुअल रियर कैमरा सेटअप (12+5 मेगापिक्सल) के साथ आया है। कैमरा 4-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइज़ेशन के साथ आया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Vivo Nex A 128 जीबी के इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। इसमें है 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी 2.0 पोर्ट सपोर्ट है। हैंडसेट को पावर देती है 4000 एमएएच की बैटरी।
 

Vivo Nex S स्पेसिफिकेशन

Vivo Nex S भी डुअल सिम स्मार्टफोन है, जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। हैंडसेट में 6.59 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। हालांकि, वेरिएंट स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस है। साथ देते हैं 8 जीबी रैम। Vivo Nex Ultimate में 256 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के विकल्प लोवर वेरिएंट जैसे ही हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2316 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: vivo, vivo nex s, vivo nex a
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »