• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo Nex आज होगा भारत में लॉन्च, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर व पॉप अप सेल्फी कैमरे से है लैस

Vivo Nex आज होगा भारत में लॉन्च, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर व पॉप-अप सेल्फी कैमरे से है लैस

खास पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आने वाले Vivo Nex को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। याद रहे कि इसे बीते महीने ही चीन में उतारा गया था।

Vivo Nex आज होगा भारत में लॉन्च, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर व पॉप-अप सेल्फी कैमरे से है लैस
ख़ास बातें
  • चीन में Vivo Nex के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए थे- Nex A और Nex S
  • भारत में वीवो नेक्स एस को लॉन्च किया जाएगा
  • इस फोन को भारत में वीवो नेक्स के नाम से जाना जाएगा
विज्ञापन
खास पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आने वाले Vivo Nex को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। याद रहे कि इसे बीते महीने ही चीन में उतारा गया था। यह स्मार्टफोन बिना बेज़ल वाली स्क्रीन, 91.24 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है। चीन में Vivo Nex के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए थे- Nex A और Nex S। अमेज़न इंडिया पर Vivo Nex के लिए लाइव किए गए लैंडिंग पेज से पता चला है कि भारत में वीवो नेक्स एस को लॉन्च किया जाएगा जो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है। इस फोन को भारत में वीवो नेक्स के नाम से जाना जाएगा। कंपनी इस हैंडसेट के लिए दोपहर साढ़े 12 बजे एक इवेंट आयोजित करेगी।

Amazon Prime Day सेल के दौरान वीवो नेक्स प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध रहा था। शुरुआती ग्राहकों को कंपनी की ओर से 1,000 रुपये कैशबैक और 6 महीने की अतिरिक्त वारंटी दी गई है। अमेज़न इंडिया पर गुरुवार को दोपहर 1 बजे से हर किसी के लिए इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू होने की उम्मीद है। जानकारी सामने आई है कि इस हैंडसेट की कीमत 48,990 रुपये है। Vivo ने पुष्टि की है कि इस फोन की कीमत 40,990 रुपये से 49,990 रुपये के बीच होगी। इस फोन के साथ अमेज़न डॉट कॉम की ओर से एक्सचेंज में 5,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट, बिना ब्याज वाले ईएमआई और रिलायंस जियो डेटा ऑफर दिया गया है। इसके अलावा प्री-ऑर्डर बुकिंग करने वाले ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर कैशबैक भी मिलेगा।

चीनी मार्केट में Vivo Nex S के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। Vivo Nex S (8 जीबी रैम+ 128 जीबी स्टोरेज) की कीमत 4,498 चीनी युआन (47,000 रुपये) है। साथ ही इसी फोन का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 4,998 चीनी युआन (52,000 रुपये) का है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि भारत में कौन सा मॉडल लाया जाएगा।
 

Vivo Nex S स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम एंड्रॉयड वीवो नेक्स एस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलता है। इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2316 पिक्सल) सुपर एमोलेड पैनल है। यह 19.3:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी/ 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo Nex S में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल  का। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 4000 एमएएच की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »