Vivo Nex आज होगा लॉन्च, इसका फिंगरप्रिंट स्कैनर है चर्चा में

Vivo Nex कंपनी का महत्वाकांक्षी स्मार्टफोन माना जा रहा है। यह स्मार्टफोन चीन में आज लॉन्च हो सकता है। शाम 5 बजे आयोजित होने जा रहे...

Vivo Nex आज होगा लॉन्च, इसका फिंगरप्रिंट स्कैनर है चर्चा में

Vivo Nex आज होगा लॉन्च

ख़ास बातें
  • Vivo Nex है कंपनी का महत्वाकांक्षी स्मार्टफोन
  • यह स्मार्टफोन चीन में आज लॉन्च हो सकता है
  • शाम 5 बजे आयोजित होने जा रहे इवेंट में उठेगा पर्दा
विज्ञापन
Vivo Nex कंपनी का महत्वाकांक्षी स्मार्टफोन माना जा रहा है। यह स्मार्टफोन चीन में आज लॉन्च हो सकता है। शाम 5 बजे आयोजित होने जा रहे एक इवेंट में चीनी कंपनी इसे उतार सकती है। हालांकि, Vivo ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है लेकिन वीवो नेक्स दरअसल, Vivo Apex का मास प्रोडक्शन मॉडल है। पिछले महीने कंपनी ने सूचित किया था कि वह शंघाई में बेज़ल रहित स्मार्टफोन लाने के लिए इवेंट आयोजित करेगी। इसे बाद में Vivo Nex माना गया। इसी तरह हाल में आईं अफवाहों की मानें तो वीवो का आगामी हैंडसेट - - Nex, Nex S और Nex A वेरिएंट में आ रहा है। इनमें एक फ्लैगशिप होगा व अन्य दो टोन डाउन स्पेसिफिकेशन से लैस होंगे। कंपनी इनकी लाइव स्ट्रीमिंग आधिकारिक साइट पर दिखाएगी।

वीवो नेक्स ने सबसे पहले दस्तक एमडब्ल्यूसी 2018 में दी थी, जहां इसे शोकेस किया गया था। फोन के प्रमुख फीचर हैं 91 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, आधी स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर है और साथ ही सेल्फी का एलीवेटिंग कैमरा इसमें मौज़ूद होगा। पहले बता दिया गया था कि इस फोन का मास प्रोडक्शन साल के बीच में शुरू होगा। अब स्मार्टफोन लॉन्च होने के लिए तैयार है और इसके बारे में लगभग सारी जानकारियां मिल चुकी हैं।
 

Vivo Nex कीमत

कुछ लीक हुई जानकारियों में वीवो नेक्स की कीमत से पर्दा उठा था। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन की कीमत 3,798 चीनी युआन (40,000 रुपये) से शुरू होती है। इसमें यूज़र को स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर मिलेगा। वहीं, प्रीमियम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वेरिएंट 4,498 चीनी युआन (करीब 47,300 रुपये) का है। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, फोन की कीमत 6,998 चीनी युआन (73,200 रुपये) तक जा सकती है और सबसे सस्ता मॉडल 4,998 चीनी युआन (52,300 रुपये) का होगा। दिलचस्प बात है कि लीक हुई कीमतें कंपनी के Vivo X21 UD के काफी करीब हैं। यदि कीमतें सच साबित होती हैं तो फोन का मुकाबला OnePlus 6 और Honor 10 से होगा।
 

Vivo Nex स्पेसिफिकेशन

पिछले कुछ हफ्तों में स्मार्टफोन की तस्वीरें, स्पेसिफिकेशन लीक होते रहे हैं। वीवो ने खुद एक टीज़र के ज़रिए फोन की जानकारी लीक की थी। ध्यान रहे, नेक्स के दो वेरिएंट हाल में कंपनी की चीनी साइट पर दिखे थे। लिस्टिंग Vivo Nex और Nex S को लेकर कहा गया था कि ये एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेंगे। इन पर फनटच ओएस 4.0 होगा। हैंडसेट में हो सकता है 6.59 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले।

वीवो नेक्स का एक वेरिएंट स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसका साथ देंगे 8 जीबी रैम। दूसरा वेरिएंट स्नैपड्रैगन 710 वाला होगा, जिसमें 6 जीबी रैम दी जा सकती है। ये डुअल रियर कैमरा सेटअप (12+5 मेगापिक्सल) से लैस होंगे। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा। नेक्स एस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। वहीं, नेक्स में यह स्कैनर रियर पैनल में दिए जाने की चर्चा है। ध्यान रहे, दोनों ही स्मार्टफोन 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होकर आते हैं। इनमें 4000 एमएएच की बैटरी है। हालांकि, हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इनमें से एक वेरिएंट 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला भी हो सकता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2316 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo, vivo nex
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  6. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  8. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »