Vivo Nex S, Nex A भारत में 19 जुलाई को होगे लॉन्च, पॉप-अप सेल्फी कैमरे से हैं लैस

Vivo Nex S और Nex A स्मार्टफोन भारत में 19 जुलाई को लॉन्च हो सकते हैं। दरअसल, Vivo ने बुधवार को मीडिया को 'ब्लॉक योर डेट' वाला इनवाइट भेजा।

Vivo Nex S, Nex A भारत में 19 जुलाई को होगे लॉन्च, पॉप-अप सेल्फी कैमरे से हैं लैस

Vivo Nex S में है स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर

ख़ास बातें
  • Vivo Nex S और Nex A चीन में हो चुके हैं लॉन्च
  • पॉप-अप सेल्फी कैमर के साथ आते हैं Vivo Nex S और Nex A
  • Vivo Nex S और Nex A में मुख्य अंतर प्रोसेसर का है
विज्ञापन
Vivo Nex S और Nex A स्मार्टफोन भारत में 19 जुलाई को लॉन्च हो सकते हैं। दरअसल, Vivo ने बुधवार को मीडिया को 'ब्लॉक योर डेट' वाला इनवाइट भेजा। वीवो ब्रांड के दोनों ही स्माार्टफोन को इस महीने की शुरुआत में चीन में लॉन्च किए गए थे। ये पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आते हैं। पॉप-अप कैमरा सिस्टम की वजह से इन फोन में 91.24 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। यह कैमरा सिस्टम स्प्रिंग लोडेड मोटर की मदद से फोन के बाहर निकल कर आता है। इसकी जानकारी हाल में सामने आई थी। इन स्मार्टफोन में जोवी एआई असिस्टेंट है और इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है।

आधिकारिक इनवाइट से यह साफ है कि Vivo भारत में अपने नेक्स ब्रांड का विस्तार करने वाली है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि कंपनी दोनों ही नेक्स स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करेगी या नहीं। भारत में कीमत और उपलब्धता का खुलासा भी अभी नहीं किया गया है।
 

Vivo Nex S, Nex A कीमत

Vivo Nex A (6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज) की कीमत 3,898 चीनी युआन (40,400 रुपये) रखी गई है। Vivo Nex S (8 जीबी रैम+ 128 जीबी स्टोरेज) की कीमत 4,498 चीनी युआन (47,000 रुपये) है। साथ ही इसी फोन का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 4,998 चीनी युआन (52,000 रुपये) का है। स्मार्टफोन ब्लैक और लाल रंग में आते हैं। लेकिन 256 जीबी स्टोरेज मॉडल सिर्फ काले रंग के विकल्प में उपलब्ध है।
 

Vivo Nex A स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Vivo Nex A एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.59 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। फोन में काम करता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, जिसमें साथ देते हैं 6 जीबी रैम।
 
vivo nex a

Vivo Nex A में है स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर

कैमरे की बात करें तो Vivo Nex A डुअल रियर कैमरा सेटअप (12+5 मेगापिक्सल) के साथ आया है। कैमरा 4-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Vivo Nex A 128 जीबी के इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। इसमें है 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी 2.0 पोर्ट सपोर्ट है। हैंडसेट को पावर देती है 4000 एमएएच की बैटरी।
 

Vivo Nex S स्पेसिफिकेशन

Vivo Nex S भी डुअल सिम स्मार्टफोन है, जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। हैंडसेट में 6.59 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। हालांकि, यह स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस है। साथ देते हैं 8 जीबी रैम। Vivo Nex Ultimate में 256 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के विकल्प सस्ते वेरिएंट जैसे ही हैं। इस फोन का कैमरा सेटअप वीवो नेक्स ए वाला ही है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2316 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  2. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  3. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  4. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  6. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  7. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  9. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  10. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »