Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर

Vivo का कथित बजट फोन Vivo Y32 जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है।

Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर

Photo Credit: Vivo

Vivo Y31 5G फोन में 6.58 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) IPS डिस्प्ले मिलता है।

ख़ास बातें
  • कंपनी का नया फोन मॉडल नम्बर V2638 के साथ नजर आया है।
  • फोन जल्द ही एशियन मार्केट में दस्तक दे सकता है।
  • फोन को SIRIM सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है जो कि मलेशिया का सर्टिफिकेशन है।
विज्ञापन

Vivo जल्द ही नया सस्ता फोन मार्केट में लॉन्च कर सकती है जो कि Vivo Y सीरीज का मॉडल बताया जा रहा है। कंपनी कथित तौर पर Vivo Y32 को मार्केट में लाने की तैयारी में है। इससे पहले इस सीरीज में कंपनी ने Vivo Y31 को लॉन्च किया था जो कि आज से पांच साल पहले भारत में आया था। उस वक्त फोन का 6GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट 16,490 रुपये में लॉन्च किया गया था। यानी बजट में धांसू स्पेसिफिकेशंस एक बार फिर से कंपनी कथित अपकमिंग Vivo फोन Vivo Y32 में दे सकती है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में अभी तक क्या जानकारी निकल कर आई है। 

Vivo का कथित बजट फोन Vivo Y32 जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर Anvin ने खुलासा किया है कि कंपनी का नया फोन मॉडल नम्बर V2638 के साथ नजर आया है। फोन को SIRIM सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है जो कि मलेशिया का सर्टिफिकेशन है। 

Vivo Y32 का मलेशियन रेगुलेटरी अथॉरिटी से गुजरना इस बात का संकेत है कि फोन जल्द ही एशियन मार्केट में दस्तक दे सकता है। खासतौर पर साउथ-ईस्ट एशिया के देशों में कंपनी इसे पहले लॉन्च करती दिख रही है। Vivo Y32 के किसी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा यहां नहीं किया गया है। 

Vivo Y31 फोन (16,490 रुपये में) में 6.58 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) IPS डिस्प्ले मिलता है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी रैम मिलती है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का बोकेह लेंस और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा शामिल है। इसके अलावा फोन में EIS और सुपर नाइट मोड आदि सपोर्ट भी मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »