• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo Y31 स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत व अन्य खूबियां

Vivo Y31 स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत व अन्य खूबियां

Vivo Y31 की कीमत भारत में 16,490 रुपये तय की गई है, यह कीमत फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है।

Vivo Y31 स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत व अन्य खूबियां

यह फोन ओशन ब्लू और रेसिंग ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है

ख़ास बातें
  • Vivo Y31 फोन में 6.58 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है
  • वीवो वाई31 का सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है
  • फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है
विज्ञापन
Vivo Y31 को भारत में कंपनी की Y सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इससे पहले फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए थे। नया Vivo फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसके साथ इलेक्ट्रोनिक इमेज स्टेब्लाइज़ेशन (EIS) फीचर मिलता है जो कि वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान अनस्टेबल मूमेंट्स को सही करता है। वीवो वाई31 स्मार्टफोन में इसके अलावा वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर दिया गया है। वीवो वाई21 से पहले कंपनी Vivo Y20A, Vivo Y51A, Vivo Y12s और Vivo Y20G स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुकी है। इसके अलावा वीवो ने हाल ही में Vivo Y31s को 5जी सपोर्ट और स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर के साथ चीन में लॉन्च किया है।
 

Vivo Y31 price in India, availability

Vivo Y31 की कीमत भारत में 16,490 रुपये तय की गई है, यह कीमत फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। यह फोन ओशन ब्लू और रेसिंग ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद के लिए Amazon, Flipkart, Paytm और Vivo India E-Store के साथ-साथ सभी ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

वीवो वाई31 स्मार्टफोन को HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड या फिर डेबिट के जरिए खरीदने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा Bajaj Finserv, Home Credit, IDFC First Bank, HDB Financial Services, TVS Credit और ICICI Bank के माध्यम से ज़ीरो पेमेंट स्कीम का भी फायदा उठा सकते हैं।
 

Vivo Y31 specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वाई31 फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित फनटच ओएस 11 पर चलता है। इसमें 6.58 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी रैम मिलता है। फोटोग्राफी व वीडियो के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का बोकेह लेंस और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा शामिल हैं। इसके अलावा फोन में EIS और सुपर नाइट मोड आदि सपोर्ट भी मिलता है।

सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Vivo Y31 फोन में 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि शामिल हैं। सेंसर की बात करें, तो इसमें एक्सीलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और प्रोक्सिमिटर सेंसर मौजूद है। फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है।

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन का डायमेंशन 163.86x75.32x8.38mm और भार 188 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.58 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2408 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
  2. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  3. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  4. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  5. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  6. इस नए Infinix फोन के बॉक्स में मिल रहा है ₹4 हजार का JBL स्पीकर, वो भी बिल्कुल फ्री!
  7. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  9. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  10. iOS 27 कैसे डाउनलोड करें? सपोर्टेड iPhones, फीचर्स और पूरी डिटेल यहां जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram यूजर्स सावधान! 20 हजार से ज्यादा अकाउंट हुए हैक, Meta ने मानी गलती
  2. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  3. आ गया E85 फ्यूल, अगर E20 वाहनों में डाला तो क्या होगा? आपके सभी सवालों के जवाब
  4. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  5. iOS 27 कैसे डाउनलोड करें? सपोर्टेड iPhones, फीचर्स और पूरी डिटेल यहां जानें
  6. Bitcoin को ETF में फंडिंग बढ़ने और Strategy के बड़े इनवेस्टमेंट से मिला सपोर्ट, प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा
  7. Instagram लाया रीऑर्डर योर ग्रिड फीचर, अपनी प्रोफाइल में पोस्ट को कर पाएंगे इधर से उधर
  8. अमेरिका की बैन लिस्ट में आई चीन की सबसे बड़ी कार कंपनी BYD, 3 और नाम शामिल
  9. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
  10. Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »