बिग बिलियन डेज सेल में Samsung Galaxy S25 और Galaxy S25 FE स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार डील्स
Photo Credit: X/Sanju Choudhary
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में Samsung Galaxy S25 और Galaxy S25 FE स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार डील्स का खुलासा
Flipkart Big Billion Days Sale डेट 9 अक्टूबर के लिए घोषित हो चुकी है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की साल की सबसे बड़ी सेल 8 अक्टूबर को Flipkart Plus, Black और योग्य क्रेडिट कार्ड मेंबर्स के लिए शुरू हो जाएगी। जबकि 9 अक्टूबर से यह सभी ग्राहकों के लिए शुरू हो जाएगी। सेल में कंपनी ने धांसू ऑफर्स, डील, और डिस्काउंट देने का दावा किया है। Big Billion Days Sale के लिए कंपनी ने Samsung फ्लैगशिप फोन पर भारी डिस्काउंट ऑफर रिवील किया है। Samsung Galaxy S25 और Galaxy S25 FE की सेल कंपनी ने घोषित की है और इन पर भारी छूट के साथ धमाकेदार ऑफर्स का लाभ भी लिया जा सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से इस महा-डील के बारे में।
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में Samsung Galaxy S25 और Galaxy S25 FE स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार डील्स का खुलासा कंपनी ने किया है। Big Billion Days Sale पेज पर दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत का संकेत कंपनी ने दिया है। सेल में Samsung Galaxy S25 की शुरुआती कीमत ₹5X,XXX होगी। वहीं, Galaxy S25 FE की शुरुआती कीमत ₹4X,XXX लिस्ट की गई है।
Flipkart BBD 2026 deals on Samsung Galaxy smartphones teased ahead of the sale:
— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) September 18, 2026
S25 FE: ₹4X,XXX*
S25: ₹5X,XXX*
There will be good discounts on the whole S25 series during the sales. Guess the deal price?
Ask your queries in the comments below pic.twitter.com/bFHK1DQIE9
कंपनी ने इस धमाकेदार डील के साथ एक पोस्टर भी लगाया है जिसमें Your 1st Look at the Magic, और Deals Worth Waiting For टैगलाइन दी गई है। लिस्टेड प्राइस से पता चलता है कि Galaxy S25 FE सेल में 50,000 रुपये से कम कीमत पर उपलब्ध होगा। इसी तरह, सेल के दौरान Galaxy S25 को कस्टमर 60,000 से कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy S25 में 6.2 इंच का Full HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS), 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 4,000mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले दी गई है। Galaxy S25 FE के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में 4,900mAh की बैटरी दी है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम