वैलेंटाइन डे के मौके पर स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं ये ऑफर

वैलेंटाइन डे के मौके पर स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं ये ऑफर
ख़ास बातें
  • आईफोन 5एस को 6,000 रुपये कैशबैक ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है
  • एचडीएफसी बैंक कार्ड धारकों को 6,000 रुपये कैशबैक मिलेगा
  • दूसरे बैंक के कार्डधारकों को सिर्फ 2,000 रुपये कैशबैक का लाभ ही मिलेगा
विज्ञापन
वैलेंटाइन डे के मौके पर कई ऑनलाइन शॉपिंग साइट और कंपनियां ऑफर के साथ-साथ अपने प्रोडक्ट पर छूट दे रही हैं। इन कंपनियों में ऐप्पल, मोटोरोला और अमेज़न जैसी कंपनियां शुमार हैं।

ऐप्पल ने आईफोन 5एस स्मार्टफोन पर छूट देने के लिए एचडीएफसी बैंक के  साथ साझेदारी की है। कंपनी, एचडीएफसी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ आईफोन 5एस खरीदने पर कैशबैक ऑफर दे रही है।

ऐप्पल आईफोन 5एस खरीदने पर 6,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर मिल रहा है। ग्राहकों को खरीदारी के 90 दिनों के अंदर अपने अकाउंट में कैशबैक मिल जाएगा। बता दें कि यह ऑफर 14 फरवरी तक ही वैध है। इसके बाद आईफोन 5एस खरीदने पर यह कैशबैक नहीं मिलेगा।

अब, जबकि हम चाहते हैं कि ऐप्पल अपने लेटेस्ट आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस स्मार्टफोन पर छूट दे। लेकिन कंपनी ने पुराने आईफोन 5एस वेरिएंट पर छूट डिस्काउंट दिया है। जहां एचडीएफसी बैंक के कार्ड के साथ 6,000 रुपये कैशबैक मिलेगा, वहीं दूसरे बैंक के कार्ड पर सिर्फ 2,000 रुपये तक का कैशबैक उपलब्ध है।

अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक, सिटीबैंक, एचएसबीसी, आईसीआईसीआई, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आरबीएल बैंक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड, एसबीआई कार्ड्स, यूनियन बैंक और यस बैंक इस लिस्ट में शामिल हैं। गौर करने वाली बात है कि सिर्फ अमेरिकन एक्सप्रेस, एसबीआई और यूनियन बैंक के क्रेडिट कार्ड ही यह ऑफर मिलेगा। इसके अलावा बजाज फाइनेंस और कैपिटल फर्स्ट के कार्ड पर फाइनेंसिंग ऑफर उपलब्ध है।

मोटोरोला ने भी अपने प्रोडक्ट के लिए वैलेंटाइन डे ऑफर का ऐलान किया है। कंपनी 14 फरवरी से पहले अमेज़न, फ्लिपकार्ट या रिटेल स्टोर से मोटो ज़ेड, मोटो ज़ेड प्ले, मोटो मॉड्स, मोटो एम, मोटो जी4 प्ले, मोटो ई3 पावर और मोटो एक्स फोर्स खरीदने पर दो पीवीआर टिकट मुफ्त दे रही है। मुफ्त टिकट पाने के लिए ग्राहकों को कंपनी के ट्विटर हैंडल पर डायरेक्ट मैसेज के जरिए इनवॉयस भेजना होगा।  

इसके अलावा, लेईको ने भी अपनी सुपर3 एक्स55 अल्ट्रा एचडी टेलीविज़न के लिए  लेमॉलडॉटकॉम पर सोमवार से बुधवार तक तीन दिन की सेल का ऐलान किया है। वैलेंटाइन डे सेल के तहत, ग्रााहक सभी डेबिट व क्रेडिट कार्ड के साथ स्मार्ट टीवी की खरीदारी पर 4,000 रुपये का कैशबैक पा सकेंगे। ग्राहकों के पास एक कूपन भी जीतने का मौका होगा जिसके तहत 1,500 रुपये तक का अतिरिक्त कैश मिलेगा। ये ऑफर सोमवार से बुधवार तक लेमॉलडॉटकॉम पर मिलेंगे।

सैमसंग ने भी भारत में अपने  नए ऑनलाइन स्टोर पर वैलेंटाइम डे ऑफर का ऐलान किया है। कंपनी गियर फिट 2 वियरेबल पर डिस्काउंट दे रही है और इसी के साथ बंडल डील को भी लिस्ट किया गया है। बंडल डील के तहत सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो, गैलेक्सी ए7 (2016), गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट, गैलेक्सी जे7 प्राइम और दूसरे फोन शामिल हैं। ये सभी ऑफर 15 फरवरी तक चलेंगे।

इसके अलावा, अमेज़न वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने चहेते लोगों को फूल देने का सुझाव दे रही है। कंपनी ने हाल ही में अपना फ्रेश फ्लॉवर स्टोर लॉन्च कियाा है और कई शहरों में फूलों की डिलिवरी के लिए विकल्प उपलब्ध हैं। कंपनी ने अपनी किंडल सीरीज़ को भी गिफ्ट के लिए अच्छा विकल्प बताते हुए डिस्काउंट दिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPhone 5s, Motorola, Moto Z Play, Moto X Force, Mobiles, Samsung, Android, India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »