Tecno Spark Go 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी

इस स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon पर एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इससे Tecno Spark Go 5G के 14 अगस्त को लॉन्च की जानकारी मिली है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 अगस्त 2025 16:24 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon पर एक माइक्रोसाइट बनाई गई है
  • Tecno Spark Go 5G बिना नेटवर्क के भी कम्युनिकेशन को सपोर्ट करेगा
  • इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए जाएंगे

कंपनी का दावा है कि यह अपने प्राइस सेगमेंट में सबसे स्लिम और लाइटवेट स्मार्टफोन होगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno का Spark Go 5G जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के प्रमुख फीचर्स की जानकारी दी है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए जाएंगे। इनमें Google का Circle to Search शामिल होगा। 

इस स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon पर एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इससे Tecno Spark Go 5G के 14 अगस्त को लॉन्च की जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह अपने प्राइस सेगमेंट में सबसे स्लिम और लाइटवेट स्मार्टफोन होगा। इसकी थिकनेस 7.99 mm और भार लगभग 194 ग्राम का होगा। 

कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन बिना नेटवर्क के भी कम्युनिकेशन को सपोर्ट करेगा। इस फीचर के लिए Tecno के Free Link ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। Tecno Spark Go 2 में भी यह फीचर दिया गया है। इससे Tecno के डिवाइस यूजर्स बिना सेल्युलर कनेक्टिविटी के लिए कॉल्स करने के साथ ही मैसेज भेज सकते हैं। Tecno Spark Go 5G में Circle to Search और Ella AI असिस्टेंट जैसे AI से जुड़े फीचर्स भी होंगे। Tecno Spark Go 2 के 4 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 6,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। Tecno Spark Go 2 में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

हाल ही में Tecno की Pova 7 5G सीरीज को भारत में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन सीरीज में Tecno Pova 7 5G और Tecno Pova 7 Pro 5G शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए गए हैं। Tecno Pova 7 5G के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये और 8 GB + 256 GB का 13,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Magic Silver, Oasis Green और  Geek Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Pova 7 Pro 5G के 8 GB + 128 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 16,999 रुपये और 8 GB + 256 GB का 17,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को  Dynamic Grey, Neon Cyan और Geek Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.