Tecno की Pova 7 सीरीज कल होगी लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री

इन स्मार्टफोन्स में MemFusion (मेमोरी फ्यूजन टेक्नोलॉजी) दी गई है। इससे बिना इस्तेमाल की गई स्टोरेज से RAM को वर्चुअल तरीके से बढ़ाया जा सकता है।

Tecno की Pova 7 सीरीज कल होगी लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री

इस स्मार्टफोन सीरीज में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए होगी
  • इन स्मार्टफोन्स में MemFusion (मेमोरी फ्यूजन टेक्नोलॉजी) दी गई है
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन कंपनी Tecno की Pova 7 5G सीरीज कल (4 जुलाई) को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स मिल सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए होगी। 

इस स्मार्टफोन सीरीज में Pova 7, Pova 7 5G, Pova 7 Pro 5G और Pova 7 Ultra 5G शामिल हो सकते हैं।  Pova 7 5G सीरीज को 4 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर इसके लिए बनाए गए एक लैंडिंग पेज पर इस सीरीज का एक स्मार्टफोन ट्राइएंगुलर कैमरा आइलैंड, एक  LED स्ट्रिप के साथ दिख रहा है। इसमें दो कैमरा और एक LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन सीरीज में एक नया Delta लाइट इंटरफेस भी दिया गया है। यह डेल्टा सिंबल (Δ) से प्रेरित एक विजुअल एलिमेंट है। नए इंटरफेस का डिजाइन म्यूजिक प्लेबैक, वॉल्यूम कंट्रोल और नोटिफिकेशंस जैसे एक्शंस के रिस्पॉन्स के लिए डिजाइन किया गया है। 

इन स्मार्टफोन्स में MemFusion (मेमोरी फ्यूजन टेक्नोलॉजी) दी गई है। इससे बिना इस्तेमाल की गई स्टोरेज से RAM को वर्चुअल तरीके से बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Ask Ella, AI Writing, Circle to Search और AI Studio जैसे AI से जुड़े फीचर्स मिल सकते हैं। इस सीरीज के Pova 7 Ultra 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8350 Ultimate हो सकत इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और 70 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

Tecno ने गुरुवार को Spark 40 सीरीज को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया है। इस सीरीज में Tecno Spark 40, Spark 40 Pro और Spark 40 Pro+ शामिल हैं। इस सीरीज का Spark 40 Pro+ ऐसा पहला स्मार्टफोन है जिसमें MediaTek Helio G200 चिपसेट दिया गया है। इस सीरीज के बेस और Pro मॉडल्स में क्रमशः MediaTek Helio G100 Ultimate और MediaTek Helio G81 है। Spark 40 Pro+ में 6.78 इंच (1,224 x 2,720 पिक्सल्स) 3D AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G200 है। यह Android 15 पर बेस्ड HiOS पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  3. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  5. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  6. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  7. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  8. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  9. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  10. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »