iQOO Neo 12 में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक्टिव कूलिंग फैन हो सकता है। इससे गेमिंग जैसे टास्क के दौरान अधिक हीटिंग और थ्रॉटलिंग से बचने में मदद मिलेगी
यह एक सांकेतिक इमेज है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में iQOO 16 को चीन में पेश किया गया था। iQOO Neo 12 को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि iQOO Neo 12 को इस महीने चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 2K+ AMOLED डिस्प्ले 185 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। यह डिस्प्ले Visionox से सोर्स किया जा सकता है। इस पैनल के साथ यह पहला स्मार्टफोन होगा। इसमें Visionox का फोर्थ-जेनरेशन pTSF ल्युमिनिसेंट मैटीरियल इस्तेमाल किया गया है।
iQOO Neo 12 में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक्टिव कूलिंग फैन हो सकता है। इससे गेमिंग जैसे टास्क के दौरान अधिक हीटिंग और थ्रॉटलिंग से बचने में मदद मिलेगी। इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च की कम संभावना है। iQOO Neo 12 को चीन के बाहर चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में iQOO 16R के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर मॉडल नंबर - V2618A के साथ देखा गया था। iQOO Neo 12 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है। इसके साथ Adreno 840 GPU दिया गया है।
इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM हो सकता है। इसमें Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,621 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 11,078 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। भारत में iQOO 16 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। पिछले वर्ष पेश किए गए iQOO 15 की यह जगह लेगा। भारत में iQOO 15 की तुलना में iQOO 16 का प्राइस 30 प्रतिशत से ज्यादा महंगा हो सकता है। हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि भारत में iQOO 16 की टेस्टिंग शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 850 GPU है। इसमें Android 17 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस स्मार्टफोन के चाइनीज वेरिएंट में 6.85 इंच 2K+ सैमसंग M16 LTPO AMOLED डिस्प्ले है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर