• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Tecno Phantom V2 Flip की इमेज लीक! क्‍या खूबियां होंगी इस फोल्‍डेबल फोन में, जानें

Tecno Phantom V2 Flip की इमेज लीक! क्‍या खूबियां होंगी इस फोल्‍डेबल फोन में, जानें

Tecno Phantom V2 Flip की इमेज एक टिप्‍सटर ने की शेयर।

Tecno Phantom V2 Flip की इमेज लीक! क्‍या खूबियां होंगी इस फोल्‍डेबल फोन में, जानें
ख़ास बातें
  • Tecno Phantom V2 Flip की इमेज लीक
  • जल्‍द लॉन्‍च हो सकते हैं नए फोल्‍डेबल फोन
  • गूगल प्‍ले कंसोल लिस्टिंग में स्‍पॉट हो चुके हैं फोन
विज्ञापन
Samsung के बाद तमाम कंपनियों ने फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन्‍स पर फोकस करना शुरू किया और अब मार्केट में वनप्‍लस, मोटोरोला, टेक्‍नो जैसे प्‍लेयर आ गए हैं। गूगल भी अपना फोल्‍डेबल फोन भारत लेकर आ रही है, जो 14 अगस्‍त को लॉन्‍च होगा। Tecno ने उसके नए फोल्‍डेबल्‍स की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन्‍हें Phantom V Fold 2 और Phantom V2 Flip कहा जाता है। दोनों फोन्‍स हाल ही में गूगल प्‍ले कंसोल लिस्टिंग में स्‍पॉट हुए थे, जिससे इनके कुछ फीचर्स का पता चला। 

अब टिप्‍सटर पारस गुगलानी ने Tecno Phantom V2 Flip की इमेज शेयर की है। उनके सोशल मीडिया पोस्‍ट में नजर आ रही डिवाइस बहुत साफ तो नजर नहीं आती। हालांकि रियर डिजाइन दिखाई देता है। ऐसा लगता है कि टेक्‍नो ने फोन के कवर डिस्‍प्‍ले का साइज थोड़ा बढ़ाया है। 

फोन का डुअल रियर कैमरा सिस्‍टम इसके लेफ्ट साइड में आ गया है। साथ में एलईडी फ्लैश भी दिखाई देता है। मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि इसका ओवरऑल डिजाइन काफी हद तक Xiaomi Mix Flip जैसा दिखता है। फोन में मेटल फ्रेम दिए जाने की उम्‍मीद है। 

इससे पहले, FCC लिस्टिंग में Tecno Phantom V2 Flip के कुछ इंटरनल स्‍पेक्‍स की जानकारी भी मिली थी। रिपोर्टों के अनुसार, यह फोन डुअल-सेल बैटरी सेटअप के साथ आ सकता है, जिसकी कैपिस‍िटी 3,410mAh और 1,180mAh होगी यानी कुल मिलाकर इस फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी जाएगी। Tecno Phantom V2 Flip सपोर्ट कर सकता है 70W की फास्‍ट चार्जिंग को। 

इसमें 8 जीबी रैम दी जा सकती है साथ में 256 जीबी स्‍टोरेज होगा। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला था कि फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8020 प्रोसेसर दिया जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »