Tecno Phantom V Flip सर्कुलर डिस्प्ले के साथ 22 सितंबर को होगा लॉन्च

यह कंपनी का पहला फ्लिप स्मार्टफोन होगा। इसके साथ ही Tecno Megabook T1 का नया वर्जन भी लॉन्च किया जाएगा

Tecno Phantom V Flip सर्कुलर डिस्प्ले के साथ 22 सितंबर को होगा लॉन्च

इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 1300 SoC होने की संभावना है

ख़ास बातें
  • यह कंपनी का पहला फ्लिप स्मार्टफोन होगा
  • इसकी 4,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 1300 SoC होने की संभावना है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno का Phantom V Flip 22 सितंबर को सिंगापुर में होने वाले कंपनी के इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह कंपनी का पहला फ्लिप स्मार्टफोन होगा। इसके साथ ही कंपनी Tecno Megabook T1 का नया वर्जन भी लॉन्च करेगी। 

इस स्मार्टफोन का कवर चाइनीज ई-कॉमर्स कंपनी Alibaba पर लिस्टेड है, जिससे इसके डिजाइन का खुलासा हुआ है। इसमें आउटर कवर पर एक सर्कुलर डिस्प्ले है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। इसके बारे में कुछ लीक से पता चला है कि इसमें दो रियर कैमरा और सेकेंडरी स्क्रीन के पास एक LED फ्लैश हो सकता है। Tecno Phantom V Flip को गूगल प्ले कंसोल वेबसाइट पर भी दिखा गया है। इस लिस्टिंग से इसमें 8 GB का RAM होने का संकेत मिल रहा है। यह एंड्रॉयड 13 आउट ऑफ द बॉक्स पर चल सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 1300 SoC होने की संभावना है। 

Tecno Phantom V Flip में फुल HD+ डिस्प्ले 1,080 × 2,640 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 480 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ हो सकता है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसकी 4,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

भारत के चंद्रयान-3 की सफलता के जश्न के तौर पर इस सप्ताह Tecno ने Spark 10 Pro मून एक्सप्लोरर एडिशन लॉन्च किया था। यह मार्च में लॉन्च किए किए गए Tecno Spark 10 Pro का स्पेशल वर्जन है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G88 SoC दिया गया है। इस स्‍मार्टफोन में 6.78 इंच का फुल एचडी प्‍लस डॉट इन डिस्‍प्‍ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 270 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। Tecno Spark 10 Pro मून एक्सप्लोरर एडिशन का प्राइस 11,999 रुपये है। इसमें 16 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज मिलेगी। इस स्मार्टफोन की बिक्री अगले सप्ताह शुरू होगी। इसके लिए प्री-ऑर्डर दिया जा सकता है। इसे ई-कॉमर्स साइट्स के साथ ही ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »