Sony Xperia 1 VIII में नए कलर्स के साथ मिल सकता है अलग कैमरा लेआउट

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में होल-पंच डिस्प्ले है। इससे पहले कंपनी के स्मार्टफोन्स में टॉप बेजेल के अंदर फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Sony Xperia 1 VII की जगह ले सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2026 15:36 IST
ख़ास बातें
  • Sony Xperia 1 VIII में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए Sony Xperia 1 VII की जगह ले सकता है

यह पिछले वर्ष पेश किए गए Sony Xperia 1 VII की जगह ले सकता है

जापानी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Sony का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Sony Xperia 1 VIII के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Sony Xperia 1 VII की जगह ले सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में यूजर Insider Sony ने आगामी स्मार्टफोन के कंप्यूटर ऐडेड डिजाइन (CAD) को लीक किया है। Sony Xperia 1 VIII में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। यह स्मार्टफोन पर्पल, ग्रीन और ब्लैक के नए कलर्स में दिख रहा है। Sony Xperia 1 VIII में नए डिजाइन वाली स्क्वेयर शेप में रियर कैमरा यूनिट है। इसमें तीन कैमरा और एक LED फ्लैश है। यह Sony के स्मार्टफोन्स में दिए जाने वाले वर्टिकल तौर पर अलाइंड कैमरा सेटअप से अलग है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में होल-पंच डिस्प्ले है। इससे पहले कंपनी के स्मार्टफोन्स में टॉप बेजेल के अंदर फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है। 

इस लीक से आगामी स्मार्टफोन में तीनों कैमरा 48 मेगापिक्सल के होने का संकेत मिल रहा है। Sony Xperia 1 VIII का अल्ट्रा-वाइड कैमरा इसके पिछले वर्जन के समान हो सकता है। इस स्मार्टफोन में फ्रंट पर स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए जा सकते हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इससे पहले एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि Sony Xperia 1 VIII की IMEI के डेटाबेस पर लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर - XQ-GE44 है। 

Sony Xperia 1 VII में 6.5 इंच FHD+ OLED HDR डिस्प्ले (1,080 x 2,340 पिक्सल्स) 120 Hz तक के  रिफ्रेश रेट और 240 Hz के टच स्कैनिंग रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट और Adreno 830 GPU है। यह Android 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। Sony Xperia 1 VII की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 30 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  3. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  5. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  2. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  3. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  4. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  6. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  8. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  9. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  10. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.